19 APRFRIDAY2024 7:24:33 AM
Nari

सैल्फी लेने के लिए बैस्ट हैं ये जगहें

  • Updated: 03 Dec, 2016 09:35 AM
सैल्फी लेने के लिए बैस्ट हैं ये जगहें

सैल्फी का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। बच्चों से लेकर बड़े हर कोई सैल्फी लेने का दीवाना है। उन्हें तो बस सैल्फी लेने का एक बहाना चाहिए। हर कोई अपने स्पैशल पलों को सैल्फी में कैद करता हैं। आजकल के युवा सैल्फी लेने के लिए अलग जगह की खोज में लगे रहते हैं ताकि उनकी सैल्फी सबसे सुंदर आए। हम आपको एेसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप सैल्फी ले सकते है। सैल्फी लेने का असली मजा इन्हीं जगहों पर हैं। 

1. डल लेक, कश्मीर 
सैल्फी लेने के लिए बैस्ट जगह है कश्मीर। कश्मीर की खूबसूरत वादियां किसी जन्नत से कम नहीं है। श्रीनगर में मौजूद डल झील पर्यटकों का आकर्षण केंद्र रहा है।

2. फूलों की घाटी, उत्तराखंड
सैल्फी लेने के लिए फूलों की घाटी से अच्छी जगह कोई नहीं है। उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। रंग-बिरंगों फूलों के बीच सैल्फी लेने का मजा डबल हो जाता है। 

3. पेंगोंग झील,लद्दाख 
यह भारत की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। लद्दाख की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। अगर आपको सैल्फी लेने का बहुत क्रेज है तो एक बार इस जगह पर जरूर जाएं। 

4. जैसलमेर,राजस्थान 
राजस्थान का जैसलमेर सैल्फी लेने के लिए बहुत अच्छी जगह है। यहां ऊंट की सवारी करते हुए जो सुकुन आता है वो कहीं और नहीं आता। यहां जाकर एक बार सैल्फी जरूर लें। 

5. गुजरात का कच्छ
गुजरात के कच्छ पर अनेक एेतिहासिक इमारतें, मंदिर, मस्जिद आदि कई पर्यटन स्थल है जहां सैल्फी लेने का अलग ही मजा है।

Related News