24 APRWEDNESDAY2024 12:19:32 AM
Nari

अगर आप भी चाहती है Fuller Lips तो अपनाएं ये नैचुरल टिप्स

  • Updated: 20 Aug, 2017 01:27 PM
अगर आप भी चाहती है Fuller Lips तो अपनाएं ये नैचुरल टिप्स

होंठों के बिना चेहरे की खूबसूरती भी कम लगती है। बदलते लाइफस्टाइल में लोगों के फैशन स्टाइल भी बदलते जा रहे है। आजकल के समय लड़कियां अपनी आंखों के साथ अपने लिप्स को भी उभरा हुआ दिखाना चाहती है। जिनका हम पाउटी लिप्स कहते है। पाउटी लिप्स का क्रेज इन दिनों लड़कियों के सिर पर काफी चढ़ा हुआ है। इससे फेस को भी सेक्सी लुक मिलता है। बहुत सी लड़कियां पाउटी लिप पाने के लिए कई ट्रीटमेंट और सर्जरी का सहारा लेती है, जिनका कई बार नुकसान भी पहुंचता है।  इसी वजह से बहुत सी लड़कियों की पाउटी लिप्स पाने की तमन्ना ही रह जाती है। अगर आप भी अपने लिप्स को पाउटी शेप देना चाहती है तो हम आपको घरेलू स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिससे लिप्स बड़े और उभरे हुए दिखाई देंगे। 

 

ब्राउन शुगर स्क्रब
बाउल में ब्राउन शुगर डाल दें। फिर अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर पेस्ट बनाएं और उसमें शहद मिला लें। इस पेस्ट के साथ होंठों पर स्क्रब करें। होंठो पर अपनी उगुलियों को सर्कुलेशन मोशन में घुमाएं। इसके बाद होंठों को नर्म टिश्यू पेपर से साफ करें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में लगातार दो बार इस्तेमाल करें। इससे होंठों के पाउटी शेप मिलेगा। 

बर्फ से करें स्क्रब
बर्फ का टुकड़ा त्वचा पर रगड़ने से मृत कोशिकाएं निकाल जाती है। बर्फ क्यूब को होंठो पर रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। रोज 2 मिनट के लिए बर्फ के टुकड़े से होंठो की मसाज करें। इससे होंठ उभरे और स्मूद दिखाई देंगे।

शहद का स्क्रब
शहद नैचुरल तरीके से लिप्स को उभरे हुए दिखाता है। शहद में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, मिनरल्स और अन्य स्वस्थ पोषक तत्व मौजूद होते है जो स्किन और होंठों का लाइट रंग देते है। शहद को 10 मिनट तक होंठों पर लगाएं और फिर नर्म फेशियस टिश्पू पेपर के साथ साफ कर दें। इससे होंठ बटर की तरह मुलायम और पाउटी नजर आएगे। 
 

Related News