25 APRTHURSDAY2024 3:55:18 PM
Nari

कैल्शियम भरपूर ये फूड्स हड्डियों को रखेंगे मजबूत

  • Updated: 05 Jul, 2017 10:15 AM
कैल्शियम भरपूर ये फूड्स हड्डियों को रखेंगे मजबूत

पंजाब केसरी (सेहत): पहले समय बढ़ती उम्र को लोगों के कमजोर हड्डियों की प्रॉबल्म सुनने को मिलती थी लेकिन बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण कम उम्र के व्यक्तियों को बी इस समस्या से गुजरना पड़ता है। कम उम्र में जोड़ों में दर्द रहना के कारण कैल्शियम युक्त खाना न लेना है। कुछ लोग अपना डाइट में दूध को शामिल करते है क्योंकि उसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है। केवल दूध पीना ही बेहतर नहीं, ऐसे कई फूड्स है जिनको खाने से हड्डिया मजबूत रहती है। आइए जानते है उन फूड्स के बारे में। 

 

1. बादाम 

बताया जाता है कि 100 ग्राम बादाम में लगभग 264 मिग्रा कैल्शियम होता है। अगर रोज मुट्ठी भर बादाम खाएं जाए तो इससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है और हड्डियां मजबूत रहती है। 

2. पालक 

पालक में सभी जरूरी तत्व मौजूद होते है। 100 ग्राम पालक में लगभग 99 मिग्रा कैल्सियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाएं रखता है। इसलिए बेहतर होगा की अपने भोजन में पालक को शामिल करें। 

3. बींस

 बींस में भी भरपूर कैल्शियम, प्रोटीन जैसे न्यूट्रिएंटस होते है जो हड्डियों को उम्रभर के लिए मजबूत बनाए रखते है। 

4. भिंडी

भिंडी खाने वैसे तो कम लोग ही पसंद करते है लेकिन अगर आपको पता चलेगा कि भिंडी आपकी हड्डियों को मजबूत रखती है तो आप जरूर इसका सेवन करेंगे क्योंकि 10 ग्राम भिंडी में लगभग 82 मिग्रा कैल्शियम होता है। 

5. पनीर 

पनीर मे भरपूर मात्रा मे कैल्शियम के अलावा विटामिन भी होता है। जो हड्डियों की मजबूती के लिए काफी उपयोगी होता है।

Related News