25 APRTHURSDAY2024 10:02:00 AM
Nari

ट्विन्स को जन्म देने वाली महिलाएं जरूर खाएं ये आहार!

  • Updated: 09 Jan, 2017 04:13 PM
ट्विन्स को जन्म देने वाली महिलाएं जरूर खाएं ये आहार!

पेरेंटिंग: हर औरत का सपना होता है कि उसके घर प्यारा-सा और सुंदर बच्चा हो, जिस की खिलकारियों से सारा घर गूंज उठे। ऐसे में अगर प्रैग्नेंट महिला को अपने गर्भ में जुड़वा बच्चे होने की बात पता चल जाए तो उसकी खुशी दोगुणा और बढ़ जाती है। 


इस स्थिति में मां को अपने और गर्भ में पल रही दो नन्हीं जान की ज्यादा केयर करने की जरूर पड़ती है। स्वस्थ रहने के लिए सुपर फूड्स की जरूर होती है। अगर आप भी जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है तो खास आहार का सेवन करें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताएंगे, जो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली मां को अवश्य खाने चाहिए। 


1. नट्स 

नट्स में भरपूर विटामिन्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते है, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चों को पोषण मिलता है। 

2. दूध 

प्रैग्नेंट महिला के लिए दूध का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। फिर वह चाहें दो बच्चों को जन्म देने वाली या एक। 

3. दही

दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो बच्चों के विकास के लिए काफी मददगार साबित होता है। इसलिए प्रैग्नेंसी दही का सेवन करें। 

4. चना

काबुली चना या चने में प्रोटीन भरपूर होता है। अगर आप टवीन्स को जन्म देने वाली हैै तो चने का सेवन जरूर करें। इससे बच्चे की मांसपेशियों का विकास उचित विकास होता है। 

5. अंडा

अंडे में विटामिन्स, प्रोटीन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह गर्भावस्था में काफी फायदेमंद है। 

6. पालक

पालक में आयरन भरपूर होता है। पालक स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के विकास में सहायक होता है। इसलिए प्रैग्नेंसी के दौरान इसका सेवन करें। 

Related News