19 APRFRIDAY2024 7:16:04 PM
Nari

इन 6 बेस्ट ब्रेकफास्ट से करें दिन की शुरुआत

  • Updated: 12 Apr, 2017 12:38 PM
इन 6 बेस्ट ब्रेकफास्ट से करें दिन की शुरुआत

पंजाब केसरी (सेहत): सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान का होना बहुत जरूरी है। बिजी लाइफस्टाइल के चलते अक्सर लोग नाश्ता करने में लापरवाही बरतते है, जिससे दिनभर शरीर सुस्त रहता है। सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है क्योंकि रात के खाने के बाद सुबह तक खाने में काफी अंतराल होता हैं जिससे शरीर की एनर्जी कम हो जाती हैं ऐसे में सहीं समय पर सही ब्रैकफास्ट करना बहुत जरूरी है ताकि शरीर को एनर्जी मिले। दरअसल, रात को जब हम सोते हैं तो दिमाग शरीर से ऊर्जा (ग्लूकोज) का उपयोग कर लेता है। शरीर को दोबारा ऊर्जा प्राप्त करने के लिए नाश्ता करना बहुत आवश्यक है। आज हम आपको ब्रेकफास्ट से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे आप नाश्ते में शामिल करेंगे तो शरीर में दिनभर एनर्जी रहेगी।

- अंडा
अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है। अगर आप ब्रैकफास्ट में उबले हुए अंडे के साथ ब्राऊन ब्रैड का सेवन करते हैं तो यह हैल्दी डाइट आपको सारा दिन एनर्जी से भरपूर रखेगी। इस हैल्दी ब्रेकफास्ट से आपको सारा दिन भूख भी कम लगेगी। हाफ फ्राइड एग्ग को आप ग्रीन वैजीटेबल पालक, लैट्स लीफ, खीरे के साथ भी खा सकते हैं। 
- दही
गर्मियों में प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर दही को लोग वैसे भी बहुत पसंद करते हैं। अगर आप इसमें सूरजमुखी के बीज और नट्स मिलाकर नाश्ते के समय खाते हैं तो बहुत बढ़िया है। 
-ओट्स
अोट्स हैल्दी डाइट की लिस्ट में शामिल हैं क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर व अन्य पोषक तत्व शामिल होते हैं जो कोलेस्ट्राल को कम रखते हैं व इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। अाप इसे अलग तरीके से बनाकर भी खा सकते हैं। 3 टेबलस्पून पके हुए ओट्स में आप एक केला, एक कीवी, दूध डालकर अच्छे मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। बाद में इसमें शहद और दालचीनी डालें। दालचीनी मेटाबॉलिज्म हाई करता हैं। इसलिए नाश्ते में इसका सेवन जरूर करें।
-ताजे फल
फलों में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीआक्सीडेंट्स व फाइबर भरपूर होता हैं जो आपकी सुबह की डाइट के लिए बहुत ही बढ़िया है। अगर फल ताजे हैं तो यह आपकी सेहत के लिए और भी अच्छा है।अगर आपको फल खाने अच्छे नहीं लगते तो आप इसका टेस्ट चेंज कर सकते हैं। मनपसंद फलों को क्यूब शेप में काटे और इसमें कॉर्न फ्लेक्स, सूरजमूखी के बीज, भूने हुए नट्स व दही मिक्स करें। इससे फ्रूट्स को नया फ्लेवर मिलेगा और साथ ही भरपूर पोषण भी।
- आरेंज जूस
बहुत से लोग हैं जो गर्मियों में जूस पीना ज्यादा पसंद करते हैं। ब्रेकफास्ट के समय अगर आप संतरे का जूस पीएंगे तो अच्छा है। विटामिन सी के अलावा संतरे में विटामिन बी, विटामिन ए, कैल्शियम और पौटाशियम पाया जाता है। एेसे में नाश्ते में संतरे के जूस को शामिल करें। हमेशा फ्रेश जूस ही पीएं। 
- शहद
ब्रैड के साथ बटर या जैम का इस्तेमाल करते हैं तो उसकी जगह शहद इस्तेमाल करें क्योंकि शहद एक नैचुरल शुगर है जिसे पचाना आसान है, साथ ही इसमें मिनरिल्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पौटाशियम और विटामिन्स पाए जाते हैं। शहद को बटर की तरह ब्रैड पर लगाकर खा सकते हैं।इसके अलावा इसे आप केले के साथ भी खा सकते हैं। 

 

 

                                                                                                                                 - वंदना डालिया

Related News