चीला यानी ऑमलेट, हम अंडे से बने ऑमलेट की नहीं बल्कि वेज ऑमलेट की बात कर रहें है। बहुत से लोग समय की कमी होने के कारण ब्रेकफास्ट में वेड चीला बनाकर खाते है।अगर आप भी वेजिटेरियन है और चीला खाने से परहेज करते है तो आज हम आपको बेसन चीला बनाने की रैसिपी बताएंगे। आइए जानते है इसे बनाने की विधि।
समाग्री
1 कप बेसन
¼ चम्मच हल्दी
¼ चम्मच अजवाइन
नमक स्वादनुसार
आधा कप पानी
आधा प्याज( कटा हुआ)
2 बड़े चम्मच धनिये के पत्ते(कटे हुए)
आधा टमाटर(कटा हुआ)
1 इंच अदरक (कटा हुआ)
1 हरी मिर्च ( कटी हुई)
5 चम्मच तेल
विधि
1. बड़े बाउल में 1 कप बेसन मिलाएं। फिर इसमें ¼ चम्मच हल्दी, ¼ चम्मच अजवाइन और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
2. अब इसमें आधा कप पानी मिलाए और तब तक हिलाते रहे, जब तक यह स्मूद पेस्ट न बन जाएं। अब इसको 30 मिनट के लिए साइड पर रख दें।
3. अब इस पेस्ट में आधा कटा प्याज, आधा टमाटर, 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ते, 1 इंट कटा हुआ अदरक और 1 हरी मिर्च मिलाएं।
4. फिर इसे अच्छे से मिक्स करें और फिर से स्मूद पेस्ट बना लें।
5. एक गर्म तवे पर चम्मचे की मदद से इस पेस्ट को फैलाएं।
6. फिर चिल्ला के ऊपर तेल के कुछ चम्मच डालें और मध्यम आंच पर पकाएं।
7. चीला को दोनों साइड से पकाएं। बस बनकर तैयार है आपका बेसन चीला। इसे मोड़कर हरी चटनी के साथ सर्व करें।
फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP