20 APRSATURDAY2024 1:37:52 AM
Nari

बच्चों को कहानियां सुनाने के होते हैं ये फायदे

  • Updated: 29 Mar, 2018 04:56 PM
बच्चों को कहानियां सुनाने के होते हैं ये फायदे

आज के समय में पूरी दुनिया टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई है खास कर बच्चे तो सारा दिन मोबाईल, इंटरनेट पर व्यस्त रहते हैं। उनका प्यार घर के सदस्यों माता-पिता, दादा-दादी से कम होता जा रहा है। पहले समय में बच्चों को दादा-दादी से कहानी सुनने का बहुत चाव होता था लेकिन अब बच्चों का कहानियों से ध्यान हटता जा रहा है और मोबाइल पर गेम खेलने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। जिसका उनकी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप चाहते है आपके बच्चे हेल्दी रहे तो आप उन्हें हर रोज नई-नई कहानियां सुनाएं।

1. शब्दो का ज्ञान
बच्चों को कहानियां सुनाने से उनके शब्दों का ज्ञान बढ़ता है। उन्हें दुनियाभर की कहानियां सुननी बहुत अच्छी लगती है। जब उन्हें कुछ समझ नहीं आता तो वह आपसे सवाल पूछते है तो आप उसे उदाहरण देकर समझाते है। जिससे उनका ज्ञान बढ़ता है।

2. अपनी संस्कृति से जोड़े
आज कल के बच्चे इंगलिश स्कूलों में पढ़ने के कारण वह अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। इसलिए उन्हें अपनी  रीति-रिवाजों और परंपराओं से जुड़ी कहानियां जरूर सुनाएं। जिससे वह अपने वंश से जुड़े रहे।

3. क्रिएटिविटी बढ़ती है
बच्चों को कहानियां सुनाने से उनकी कल्पना शक्ति बढ़ती है। वह कहानी सुनते-सुनते वर्ण, स्थान आदि की कल्पना करते हैं। इससे उनके सोच अच्छी रहती है।

4. स्मरणशक्ति बढ़ाए 
कहानियां बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ाने में काफी मदद करती है। इसके लिए आप बच्चे को पहले से सुनाई कहानी कुछ दिनों बाद पूछ सकते है या फिर सुनाई कहानी से सवाल पूछ सकते हैं जिससे उनका दिमाग तेज होगा।

5. इंटरनेट से दूर रहेंगे
अगर आप बच्चों को रोज नई-नई उनकी पसंद की कहानियां सुनाते है तो वह इंटरनेट से दूर रहेंगे। इससे वह स्वस्थ भी रहेंगे और परिवार में प्यार भी बढ़ेगा।


 

Related News