19 APRFRIDAY2024 4:19:04 AM
Nari

कई बुरी आदतें भी होती हैं फायदेमंद

  • Updated: 27 Mar, 2017 04:38 PM
कई बुरी आदतें भी होती हैं फायदेमंद

पंजाब केसरी (सेहत) : लोग स्वभाव से चाहे जितने भी अच्छे हों लेकिन उनमें  कुछ बुरी आदतें होती हैं। कई बार यह आदतें इतनी बुरी होती हैं जो लोगों की जिंदगी ही बदल देती हैं और इन्हें छोड़ना भी बहुत मुश्किल होता है लेकिन कुछ बुरी आदतें ऐसी होती हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं और इन्हें बदलना नहीं चाहिए। आइए जानिए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में

1. देर तक सोना
कई लोगों को सुबह देर तक सोने की आदत होती है। इससे उन्हें तो कोई नुकसान नहीं होता लेकिन इससे दूसरे लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि देर तक सोने से शरीर का मैटाबॉलिज्म ठीक तरह से काम करता है जिससे मोटापे की समस्या नहीं होती।

2. गुस्सा करना
कई लोगों को छोटी-मोटी बात पर गुस्सा आ जाता है और वह अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाते लेकिन ऐसा करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसकी बजाए गुस्से में भी शांत रहने वाले लोगों को सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

3. अधिक बोलना
अधिक बोलने वाले लोगों को बहुत कम पसंद किया जाता है लेकिन जिन लोगों को ज्यादा बातें करने की आदत होती है वे अपने दिल की हर बात बाहर निकाल देते हैं। कई बार मन में कोई परेशानी होती है। अधिक बोलने से बातों ही बातों में दिल की परेशानी बाहर आ जाती है जिससे मन हल्का हो जाता है।

4. कॉफी पीना
कई लोगों को ज्यादा कॉफी पीने की आदत होती है। वे दिन में 4-5 कप कॉफी लेते हैं  जिससे हाई ब्लड प्रैशर की समस्या हो जाती है लेकिन जिन लोगों को पत्थरी की परेशानी हो उनके लिए ज्यादा कॉफी पीना फायदेमंद होता है।

5. चॉकलेट का सेवन
कई महिलाओं को चॉकलेट खाना बहुत अच्छा लगता है जिससे दांतों की कई परेशानियां हो जाती हैं लेकिन ज्यादा चॉकलेट खाने वालों को दिल से संबंधित कोई बीमारी नहीं होती।

Related News