19 APRFRIDAY2024 12:00:02 PM
Nari

रोजाना 30 मिनट कूदे रस्सी, मिलेंगे कई बेमिसाल फायदे

  • Updated: 04 Mar, 2017 04:38 PM
रोजाना 30 मिनट कूदे रस्सी, मिलेंगे कई बेमिसाल फायदे

 सेहत:  रस्सी कूदने से बच्चों का कद लंंबा होता है और शरीर भी फिट रहता है। मोटापा दूर करने और शरीर को फिट रखने के लिए यह काफी फायदेमंद है। आजकल के बिजी शैड्यूल में बहुत से लोगों को व्यायाम के लिए जिम जाने का समय नहीं मिलता। स्कीपिंग रोल से घर में रहकर ही शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। दिन में सिर्फ आधा घंटा भी रस्सी कूदने से सेहत को काफी फायदा होता है। इससे बिना ज्यादा मेहनत के शरीर पर चढ़ी फालतू चर्बी को हटाया जा सकता है। महिलाएं भी रस्सी कूदकर घर में रहकर ही अपने शरीर को फिट रख सकती है। इससे सिर्फ मोटापा ही नहीं सेहत को और भी कई फायदे होते हैं। 

- वजन कम करना
रस्सी कूदने से शरीर की चर्बी बहुत जल्दी कम होती है। स्किपिंग करना जॉगिंग या दौड़ने के बराबर होता है। इससे शरीर की कैलोरी जल्दी कम होेती है जिससे वजन कम होने लगता है। इससे पेट और जांघो की चर्बी जल्दी हटती है। रोजाना 30 मिनट इसे करने से महीने में ही वजन में काफी फर्क पड़ता है।

- दिल के लिए फायदेमंद
रस्सी कूदने से दिल की धड़कन तेज हो जाती है जिससे दिल तेजी से काम करने लगता है। इससे खून का बहाव भी सही तरीके से पूरे शरीर में पहुंचता है। रस्सी कूदने से शरीर का स्टैमिना बढ़ जाता है और व्यक्ति के काम करने की शक्ति बढ़ती है। कुछ लोगों को सांस की परेशानी होता है। रस्सी कूदने से इस समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

- हड्डियां मजबूत
कई लोगों में 35 की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती है जिससे उनमें जोड़ों के दर्द की समस्या पैदा हो जाती है। कुछ महिलाओं की मासिक धर्म के बाद से ही मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में रस्सी कूदना काफी फायदेमंद होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती है। रस्सी कूदने से गर्दन दर्द में भी राहत मिलती है।

- त्वचा के लिए
रस्सी कूदने से खून का बहाव पूरे शरीर में फैलता है जिससे स्किन की हर समस्या दूर होती है। रस्सी कूदने से काफी पसीना निकलता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। रस्सी कूदने से स्किन के दाग-धब्बे साफ होते हैं और चेहरा ग्लो करने लगता है। 

Related News