23 APRTUESDAY2024 8:56:45 PM
Nari

शंख बजाने से मिलते हैं सेहत को ये 5 बड़े फायदे

  • Updated: 20 Apr, 2018 11:53 AM
शंख बजाने से मिलते हैं सेहत को ये 5 बड़े फायदे

मंदिरों में पूजा-पाठ के समय शंख बजाया जाता है। इसका बहुत खास महत्व है लेकिन आप जानते हैं यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे घर में रखने से नकरात्मक ऊर्जा नहीं आती। इसे बजाने से जीवाणुओं का नाश होता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। शंख में कैल्शियम और फॉस्फोरस के अलावा कई मिनरल्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें पानी रख कर पीने से रोगों से छुुटकारा मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार शंख बजाने से भी कई रोगों से बचा जा सकता है। इससे मूत्राशय, पेट का निचला हिस्‍सा, डायाफ्राम, छाती और गर्दन की एक्‍सरसाइज हो जाती है। आइए जानिए किन-किन समस्याओं में फायदेमंद है शंख बजाना।

1. फेफड़ों के रोग करें खत्म

PunjabKesari
शंख बजाने से चेहरे, श्वसन प्रणाली, श्रवण तंत्र तथा फेफड़ों की बहुत बढ़िया एक्‍सरसाइज होती है। जिन लोगों को सांस संबधी समस्याएं है, उन्हें शंख बजाने से  छुटकारा मिल सकता है। हर रोज शंख बजाने वाले लोगों को गले और फेफड़ों के रोग नहीं होते। इससे स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।

2. हड्डियों को करें मजबूत
शंख में कैल्शियम, गंधक और फास्फोरस काफी मात्रा में पाए जाते हैं। यह तत्व हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए शंख में रखें पानी के सेवन करें। इससे दांतो को भी फायदा मिलता है।

3. हार्ट-अटैक से बचाए

PunjabKesari
शंख की आवाज हृदय रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे सुनने से हार्ट-अटैक की संभावना कम होती है।

4. गुदा और प्रोस्‍टेट 
शंख बजाने से गुदा और प्रोस्‍टेट सिस्टम पर सीधा असर पड़ता है। इससे गुदा की मासपेशिया मजबूत होती है और पाइल्स से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा पुरूषों को प्रोस्‍टेट संबंधी बीमारियां नहीं होती।

5. स्किन प्रॉब्लम से मिलें छुटकारा

PunjabKesari
स्किन प्रॉब्लम जैसे एलर्जी, रैशेज, सफेद दाग के लिए शंख का पानी बहुत फायदेमंद है। रात को शंख में पानी भर कर रख दें और सुबह इस पानी से स्किन की मसाज करें। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News