25 APRTHURSDAY2024 7:29:21 AM
Nari

ये फायदे जानकर कभी नहीं खाना छोड़ेंगे प्याज!

  • Updated: 03 Feb, 2017 06:33 PM
ये फायदे जानकर कभी नहीं खाना छोड़ेंगे प्याज!

सेहत: प्याज का इस्तेमाल लगभग दुनिया के हर कोने में किया जाता है। प्याज भी तीन तरह के होते है जैसे रक्त,श्वेत, और पीला प्याज। इतना ही नहीं प्याज पत्तों का इस्तेमाल भी खाने में किया जाता है। प्याज कई गुणो से भरपूर होती है, इसमें प्राकृतिक शक्कर ,विटामिन्स ए ,बी,सी ,और इ होता है। इसके अलावा इसमें मिनरल्स  जैसे सोडियम ,पोटैशियम,आयरन,दिएट्री फाइबर होता हैं। प्याज फोलिक एसिड का सबसे अच्छा स्त्रोत है।  इसके सेवन से हम लोग लंबे समय तक बीमारियों से बचे रहते है। आइए जानते है प्याज के अनगिनत फायदे। 


1.  इंफैक्शन 

प्याज में एंटीबायोटिक, एंटीसेप्टिक जैसे कई तत्व होते है, जो शरीर में होने वाले इंफैक्शन को खत्म करते हैं और कई तरह की समस्याओं से बचाते है। 

2. प्रतिरोधक क्षमता 

प्याज में फाइटोकेमिकल्स होता हैं, जो की हमारे शरीर में विटामिन 'सी ' को बढ़ता हैं और हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में मदद करता हैं। 

3. सही रक्त प्रवाह 

प्याज में क्रोमियम तत्व पाया जाता हैं जो की रक्त प्रवाह को सुचारू ढंग से चलाता हैं और शरीर के शक्कर को नियंत्रित रखता हैं। अगर कच्चे प्याज का सेवन किया जाएं तो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल और ह्रदय को स्वस्थ रखता हैं। 

4. कीड़ो-मकोड़ो के काटने पर 
 
किसी भी प्रकार के कीड़े-मकोड़े के काटने पर प्याज का रस लगाने से जलन और दर्द में बहुत राहत मिलती हैं। 

5. नाक की नकसीर 

अगर नाक के रक्त आता हो या नकसीर चलती हो तो  नाक में प्याज के  रस  का 1-2 बूंदे डाले। इससे नाक से रक्त आना बंद हो जाता हैं। 

6. पथरी का इलाज 

पथरी के लिए प्याज के रस में चीनी मिलाकर लेने से पथरी खत्म हो कर मूत्र के जरिए बाहर आ जाती है। 

7. अनिंद्रा 

अगर अनिंद्रा की समस्या हो तो प्याज का सेवन करें। इससे यह शिकायत भी खत्म हो जाएगी। 

Related News