25 APRTHURSDAY2024 11:07:56 PM
Nari

रात में नहाने के ये बेमिसाल फायदों के बारे में जरूर जानें

  • Updated: 29 May, 2017 10:33 AM
रात में नहाने के ये बेमिसाल फायदों के बारे में जरूर जानें

पंजाब केसरी (सेहत) :  सुबह के समय तो हर कोई नहाता है लेकिन रात में हर कोई नहीं नहाता। गर्मी के मौसम में भी आजकल लोग ए.सी में रहने के कारण कम ही नहाते है।पर आपको बता दें कि रात में नहाने से जो फायदे होतें हैं वे आपको भी चौंका देंगे।डाक्टरों की माने तो दिन भर के कचरा और गंदगी भरे माहौल में रहने के बाद अगर नहाकर नहीं सोते तो गंदगी के रास्ते वायरल शरीर में प्रवेश करने लगता है। खास तौर पर बाल और चेहरा तो ज्यादा ही प्रदूषण को झेलते हैं। आइए रात को नहाने से होने वाले फायदो के बारे में जानते हैं।
1. मोटापा 

PunjabKesari
मोटापे से परेशान लोगों को रोज रात को नहाना चाहिए। क्योंकि नहाने से कैलोरी कम होती है। कैलोरी कम होने से मोटापा का खतरा कम होता है।
2. इंफैक्शन 
दिनभर की गंदगी से इंफैक्शन का खतरा रहता है। जो नहाने के बाद आसानी से निकल जाता है और मौसम से होने वाले फ्लू भी नहीं होते।
3. आंखें

PunjabKesari
गर्मी में आंखों का लाल होना या फिर आई फ्लू होना आम बात है। लेकिन इससे बचाव के लिए आंखों की पूरी तरह से सफाई जरूरी है। यदि आप रात को नहाते हैं तो इससे सिर्फ आंखें ही नहीं बल्कि पूरे चेहरे की सफाई भी अच्छे से हो जाती है।
4. स्किन प्राॅब्लम
दिन में काम के दौरान कई लोगों से मिलते है। सटकर बात करते है। ऐसे में पसीने से स्किन प्राॅब्लम की संभावना रहती है। जो नहाने से दूर हो जाती है। 
5. गहरी नींद

PunjabKesari
कुछ लोगों को नींद न आने की समस्या रहती है। एेसे में उन्हें रात को जरूर नहाकर सोना चाहिए। नहाने के बाद नींद भी अच्छी आती है और अच्छी नींद सेहत के लिए जरूरी है। कई बार नहीं नहाने से रात भर नींद नहीं आती है। 
6. हाजमा सही रहता
रात को नहाना खाना पचाने में भी मददगार साबित होता है। खासकर तब जब आप रात में खाना खाने के बाद नहाते है तो आपका हाजमा भी सहीं रहता है। 
7. मानसिक तौर पर रिलैक्स
नहाने से दिनभर की थकान और टेंशन भी खत्म हो जाती है। आप पूरी तरह से फ्रैश हो जाते हैं। इससे आपको मानसिक परेशानी भी कम होती है।

Related News