23 APRTUESDAY2024 11:29:05 AM
Nari

सरसों के तेल के सेहत से जुडे़ फायदे

  • Updated: 19 Jun, 2017 11:22 AM
सरसों के तेल के सेहत से जुडे़ फायदे

पंजाब केसरी(सेहत) : सरसों के तेल का इस्तेमाल हर घर में  होता है। इस तेल में कई गुण पाए जाते हैं जो सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जोडों का दर्द हो या कान का दर्द सरसों का तेल एक औषधि की तरह काम करता है। इसे स्वास्थ्य के हिसाब से काफी पौष्‍टिक माना गया है। आइए इसके फायदे के बारे में जानते हैं।

1. त्वचा के लिए फायदेमंद
ड्राई स्किन दूर करने के लिए नहाने से पहले अपनी त्वचा की अच्छे से मालिश करें तो त्वचा मुलायम हो जाएगी और सारा दिन रुखी त्वचा की शिकायत नहीं होगी।

2. भूख बढ़ाना
अगर भूख न लगती हो तो अपने खाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। यह पेट में ऐपिटाइजर के रूप में काम करता है और भूख बढाता है। 

3. वजन कम करना
इसमें मौजूद विटामिन मेटाबाल्जिम को बढ़ाते हैं और वजन आसानी से कम होने लगता है।

4. कान दर्द
कान में दर्द होने पर सरसों के तेल को हल्का गर्म कर कान में डालें। एेसा करनें पर दर्द से छुटकारा मिलेगा।

5. बाल 
लोग बालों के लिए बहुत से तेलों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सरसों का तेल बालों के लिए सबसे लाभकारी है। इसके इस्तेमाल से बाल जल्दी लंबे होते हैं।

6.दांत 
कई बार मसूडों और दांतों में दर्द होने से खाने पीने में बहुत तकलीफ होती है। एेसे में  सरसों के तेल में थोडा सा नमक मिलाकर दातों को साफ करें। एेसा करने से इस समस्या से छुटकारा मिलेगा और दांत भी मजबूत होंगे।
 

Related News