फेस पर मलाई लगाने के फायदे : मिल्क क्रीम स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे मलाई भी कहा जाता है। पहले समय में भी महिलाएं स्किन के लिए मलाई का इस्तेमाल ही करती थी। मलाई एक नैचुरल मॉइस्चराइजर है।इसमें फैट और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते है जो नए सैल बनाने में मददगार होते है। आज हम आपको मलाई के कई ब्यूटी फायदो के बारे में बताएंगे।
1. स्किन बने सॉफ्ट
रोजाना अपने चेहरे पर मलाई लगाएं। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट होगी। इसमें मौजूद तत्व से स्किन में ग्लो आता है।
2. स्किन बने चमकदार
मलाई लगाने से चेहरा पर निखार आता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो मलाई का इस्तेमाल करें। इससे चेहरा चमकदार बनेगा।
3. स्किन को करें साफ
मलाई एक बहुत ही अच्छा क्लिंसर है। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट एेसे ही रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
4. खुले पोर्स को करें बंद
मलाई को क्लिंसर, मॉइस्चराइजर और टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। मलाई लगाने से चेहरे के खुले हुए पोर्स बंद होते है। एेसे में अगर आपके चेहरे के पोर्स खुले है तो आज ही मलाई का इस्तेमाल करें।
5. झुर्रियों को रोकें
झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना चेहरे पर मलाई लगाएं। इसमें मौजूद विटामिन्स और प्रोटीन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।