24 APRWEDNESDAY2024 4:21:43 AM
Nari

इन वजहों के कारण लड़के बड़ी उम्र की महिलाओं से करते हैं शादी

  • Updated: 15 Dec, 2017 12:50 PM
इन वजहों के कारण लड़के बड़ी उम्र की महिलाओं से करते हैं शादी

मॉडर्न लाइफस्टाइल में लोग अपने लिए पार्टनर चुनते समय कई बातों का ख्याल रखते हैं। ज्यादातर लड़के अपने से कम उम्र की लड़की से शादी करना पसंद करते है लेकिन आपने कई एेसे कपल भी देखे होंगे जिनकी उम्र में काफी अंतर होता है। कुछ लड़के अपने से बड़ी महिला के साथ रिलेशन रखते है और शादी भी करते हैं। अक्सर इस तरह के कपल को देखकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। आज हम आपको बताते हैं किन वजहों के कारण लड़के अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ शादी करना पसंद करते हैं। 

1. बड़ी उम्र की महिलाएं रिश्ते को ईमानदारी से निभाती है। एेसी महिलाएं जिन्हें एक बार अपना लाइफ पार्टनर चुन लें उसी के साथ जीवनभर साथ निभाती है। 

2. जब पुरुष अपने से बड़ी उम्र की महिला से शादी करते हैं तो उन्हें ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ नहीं उठाना पड़ता। बड़ी उम्र की महिलाएं जिम्मेदार होती है और पुरुषों को उनकी यहीं क्वालिटी काफी पसंद आती है। 
PunjabKesari
3. एेसी महिलाएं आत्मनिर्भर होती है। अपना खर्च खुद उठाना इन्हें पसंद होता है और वे किसी पर निर्भर नहीं होती। 

4. बड़ी उम्र की महिलाएं वेल सेटल होती हैं और काफी शांत स्वभाव की होती है। झगड़ा होने पर वह लड़ने की बजाय बात को शांति से सुलझाती है। 

5. छोटी उम्र की लड़कियां जिद्दी स्वभाव की होती हैं। उनकी यही आदत से कई बार रिश्ते में दूरी आ जाती है। वहीं, बड़ी उम्र की महिला को दुनियादारी की समझ भी अधिक होती है।

Related News