20 APRSATURDAY2024 6:09:30 AM
Nari

सर्दियों में गुनगुना पानी पीना ही क्यों जरूरी?

  • Updated: 21 Dec, 2016 02:48 PM
सर्दियों में गुनगुना पानी पीना ही क्यों जरूरी?

हमारा शरीर का ज्यादातर भाग पानी पर निर्भर है और यदि शरीर में पानी की कमी हो जाए तो शरीर बहुत ही बिमारियों का घर बन जाता है इसलिए हमें पानी की मात्रा को पूरा रखना चाहिए। इसी तरह अगर हम गुनगुना पानी पीतें है तो हमारे शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते है जिससे हमें बहुत फाय़दा होता है।गुनगुने पानी से हम घर पर ही कई बिमारियों का इलाज़ कर सकते है। बदलते मौसम में गुनगुना पानी सेहत के लिए रामबाण औषधि है।
आइए जानते है गुनगुना पानी पीने के फायदे-

1. हर वक्त थके-थके रहते हैं तो रोज सुबह गुनगुना पानी पीएं। इससे शरीर में रक्त का संचालन बढ़ेगा और शरीर में स्फूर्ती आएगी।
2. सुबह-सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पुरानी से पुरानी कब्ज को जड़ से खत्म कर देता है। 
3. स्किन पर रैशेज पड़ गए हैं तो रोज सुबह गुनगुना पानी आरंभ कर दें। इससे त्वचा  मुलायम होगी और रैशेज में आराम मिलेगा।
4. मुंहासों और ब्लैकहैड्स से परेशान हैं तो रोज सुबह गुनगुना पानी पीएं।  
5. सर्दी,जुकाम में गुनगुना पानी रामबाण है। इसके होने पर सबसे पहले गुनगुना पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। इससे गले की नसें खुलती है और खराश इत्यादि में आराम मिलता है।
6. अगर कई दिनों से भूख न लग रही हो तो गुनगुने पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू डालकर शिकंजी बनाएं और रोज पीएं। इससे भूख खुल जाएगी।  
7.  रोज़ाना सुबह गुनगुना पानी नींबू के साथ लेने से शरीर पर जमी अतिरिक्त चर्बी खत्म हो जाती है।
8. मूत्र संबंधी सभी परेशानियों में डॉक्टर गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं। 
9. हमेशा जवान दिखते रहने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए गर्म पानी एक बेहतरीन औषधि का काम करता है।
10.लड़कियों को पीरियड्स के दौरान यदि पेट दर्द हो तो ऐसे में एक गिलास गुनगुना पानी लें काफी आराम मिलेगा।

Related News