18 APRTHURSDAY2024 6:14:15 PM
Nari

गर्भावस्था में गुड़ खाना है बहुत फायदेमंद!

  • Updated: 12 Nov, 2016 05:20 PM
गर्भावस्था में गुड़ खाना है बहुत फायदेमंद!

गुड खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन,कैल्शियम जैैसे गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे खून की कमी पूरी होती है। गर्भावस्था में गुड़ खाने के बहुत से फायदे हैं। आइए जानते हैं प्रैग्नेंसी में गुड़ खाने के फायदे...

1. प्रतिरोधक क्षमता

गुड खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इससे खून का कमी भी पूरी होती है। प्रैंग्नेेसी पीरियड के 9 वें महीने में गुड़ खाना फायदेमंद होता है। 

2. खून साफ 

गुड़ खाने से खून साफ होता है और रेड सैल में बढ़ौतरी होेती है। इसे खाने के बहुत फायदे होते हैं। 

3. जोड़ों का दर्द

गर्भावस्था में शरीर में दर्द होना आम बात है। गुड़ के सेवन से जोड़ो का दर्द दूर हो जाता है। इससे जोडों की अकड़न भी दूर हो जाती है। 

4. हड्डियां मजबूत

इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है। 

5. ब्लड प्रेशर

गुड में सोडियम की भरपूर मात्रा होती है जो ब्लड प्रैशर को नियंत्रण करने में मददगार है।

6. पानी की कमी पूरी

गुड में मिनरल और पोटैशियम पाए जाते हैं जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। जिससे प्रैग्नेंसी के समय होने वाली सूजन और दर्द से छुटकारा मिलता है। 
 

Related News