25 APRTHURSDAY2024 1:29:24 PM
Nari

ठंड़ी-ठंड़ी बर्फ से मिलते हैं कई चौंकाने वाले फायदे

  • Updated: 24 May, 2017 05:16 PM
ठंड़ी-ठंड़ी बर्फ से मिलते हैं कई चौंकाने वाले फायदे

पंजाब केसरी (सेहत) : गर्मी में बर्फ सभी को ही बहुत अच्छी लगती है। आमतौर पर लोग बर्फ को पानी या फिर शर्बत आदि में यूज करते हैं। लेकिन आपको आज हम इसके टुकड़े को शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर रगड़ने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिससे काफी चमत्कारी फायदे मिलते हैं।


1. यदि शरीर पर कुछ गर्म लग जाए या फिर कोई हिस्सा जल जाए तो तुरंत उस जगह बर्फ लगानी चाहिए। जलन शांत होती है। पर बर्फ तब तक रगड़नी बंद नहीं करनी चाहिए जब तक जलन शांत न हो। इिसे छाले नहीं पड़ते।
2. गर्मी में अकसर नकसीर फूट जाती है। एेसे में बर्फ का टुकड़ा किसी कपड़े में लेकर नाक के आस-पास रखें आराम मिलेगा।
3. शरीर के किसी अंग पर चोट लग जाए तो उस स्थान पर बर्फ लगाने से तुरंत आराम मिलता है। खून बहना बर्फ की पट्टी बांधने से तुरंत बंद हो जाता है।
4. पुरुषों को अक्सर सैक्स संबंधी परेशानियां हो जाती है। इसके लिए भी आयुर्वेद में  बर्फ लगाने की सलाह देते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होने लगता है और सैक्स पावर बढ़ती है। लेकिन ध्यान रहे कि बर्फ 20 मिनट से अधिक नहीं लगानी चाहिए।
5. मोच आने पर भी डाॅक्टर बर्फ की मसाज की सलाह देते है।

PunjabKesari
6. यदि आपके सिर पर या शरीर के किसी स्थान पर दर्द हो रहा है तो वहां पर कपड़े में लपेट कर बर्फ लगाने से राहत मिलती है। 
7. चेहरे पर पिंपल्स होने पर चेहरे पर बर्फ लगानी चाहिए। ऐसा करने से चेहरे की त्वचा में खून का सही बैलेंस रहता है।
8. गले की खराश होने पर बर्फ का एक टुकड़ा लेकर उसे गले के बाहर चारों तरफ कुछ देर मलें। इससे खराश ठीक हो जाएगी।
9. यदि आप बहुत ही टैंशन में हैं तो अपने माथे पर बर्फ का टुकड़ा मलने से सारा डिप्रैशन दूर हो जाएगा। 
10. गठिया के रोग में बर्फ का टुकड़ा दर्द वाली जगह पर 2 मिनट के लिए रखें। फिर एेसे ही दोबारा करें। आराम मिलेगा।


 

Related News