20 APRSATURDAY2024 12:32:33 AM
health

दीवाली पर इस तरह चमकाएं घर, मोटापा हो जाएगा दूर

  • Updated: 16 Oct, 2017 06:30 PM
दीवाली पर इस तरह चमकाएं घर, मोटापा हो जाएगा दूर

दीवाली में अब सिर्फ 2 ही दिन बचे हैं। एक तरफ लोग दीवाली की शॉपिंग में बिजी है और दूसरी तरफ घर की सफाई में। दीवाली से कुछ दिन पहले ही लोग घर की सफाई करना शुरू कर देते हैं। कहा जाता है कि साफ-सुथरे घर में ही लक्ष्मी जी की कृपा होती है। वैसे कई लोग घर की सफाई हाउस मेड से करवाते हैं लेकिन अगर आप खुद ही घर की सफाई करें तो इससे आपके पैसे भी बचेगे और एक्सरसाइज भी होगी। आज हम आपको एेसी ही एक्सरसाइज बताएगे जिससे घर की सफाई भी होगी और वजन भी कंट्रोल में रहेगा। 

- झाड़ू लगाना 
लंबे समय तक झाड़ू लगाने से काफी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है। इसके अलावा पेट और कमर की एक्सरसाइज भी होती है। अगर आपको पेट संबंधित समस्याएं रहती हैं तो यह एक्सरसाइज आपके लिए बैस्ट है। 

- जाले साफ करना 
घर की दीवारों पर लगे जाले देखने में काफी बुरे लगते है। एेसे में इन्हें साफ करना बहुत जरूरी है। खड़े होकर जाले साफ करने से पंजों की भी एक्सरसाइज होती है। 

- फर्श साफ करना 
PunjabKesari
फर्श की सफाई करते समय कैट फ्लो योगासन की मुद्रा बनती है। पोछा लगाने से रीढ की हड्डी, गर्दन और अदरूनी और बाहरी मसल्स की एक्सरसाइज होती है। इससे पेट की चर्बी कम तेजी से कम होती है। 


 

Related News