25 APRTHURSDAY2024 11:53:19 AM
Nari

रोजाना रात को करें पैरों के तलवों की मसाज, मिलेंगे फायदे

  • Updated: 28 Sep, 2017 06:30 PM
रोजाना रात को करें पैरों के तलवों की मसाज, मिलेंगे फायदे

सेहत को स्वस्थ रखने के लिए लोग अच्छा लाइफस्टाइल अपनाते हैं। सैर, एक्सरसाइज, पौष्टिक आहार के अलावा और भी बहुत सी चीजों पर ध्यान देते हैं  लेकिन अपने पैरों पर ध्यान नहीं देते। पैरों में कई तरह के प्वांइट होते हैं जो शरीर के बाकी अंगों से संबंधित होते हैं। इनकी मालिश करने से सेहत से जुड़ी बहुत सी परेशानियां दूर होती हैं। 

1. तनाव दूर
सारा दिन लगातार काम करने के लिए बाद थकावट महसूस होती है। कई बार तो इस वजह से नींद भी नहीं आती। इससे राहत पाने का सबसे अच्छा उपाय है पैरो की मसाज। सोने से पहले हल्के हाथों से पैरों के तलवों की मसाज करें। इससे तनाव दूर होगा और नींद भी अच्छी आएगी। 

2. वजन करें कम
शरीर में मोटापे की वजह जमा हो रही चर्बी है। यह कई बीमारियों का भी कारण बनती हैं। हर रोज सोने से पहले 5 मिनट पैरों के तलवों का मालिश करने से शरीर में जमा चर्बी पिघलने लगती है। जिससे वजन कम होना शुरू हो जाता है। 

3. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर
तंदुरूस्त रहने के लिए मेटालिज्म का हाई होना बहुत जरूरी है। तलवों का मालिश करने से मेटाबॉलिज्म हाई होना शुरू हो जाता है। इससे पाचन क्रिया से जुडी परेशानियां भी दूर होनी शुरू हो जाती है। 


 

Related News