20 APRSATURDAY2024 2:24:07 AM
Nari

सौंफ के अनगिनत फायदों के बारे में जानते हैं आप?

  • Updated: 16 Feb, 2017 05:50 PM
सौंफ के अनगिनत फायदों के बारे में जानते हैं आप?

नानी मां के नुस्खेः सौंफ का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। इसे मसालों की रानी भी कहा जाता है। इसमें कैल्शियम,आयरन,पोटाशियम,मैग्निशियम के अलावा और भी बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। सौंफ खाने के बहुत से फायदे हैं। इससे सेहत से जुड़ी बहुत-सी परेशानियों से बचा जा सकता है। आइए जाने सौफ के अनगिनत फायदों के बारे में

 

1. पाचन क्रिया दुरूस्त 
सौफ खाने से पाचन क्रिया दुरूस्त होती है। खाना खाने के बाद सौंफ के साथ मिश्री का सेवन करने से फायदा मिलता है। इससे पेट से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। रात को गुनगुने पानी के साथ सौंफ के चूर्ण का सेवन करने से पेट की गैस ठीक हो जाती है।  

2. आंखों की रोशनी तेज
सौंफ,मिश्री और बादाम को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। रोजाना रात को इस मिश्रण का 1 चम्मच खाना खाने के बाद दूध के साथ सेवन करें। इसके लगातार सेवन से आंखों की रोशनी तेज हो जाती है। 

3. हाई ब्लड प्रैशर कंट्रोल 
सौंफ में पोटाशियम की भरपूर मात्रा होती है। इसके सेवन से ब्लडप्रैशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 

4. पेट की समस्याएं
पेट में गैस,भूख न लगना और पेट फूलने से परेशान हैं तो रोजाना दिन में 3 बार भूनी हुई सौफ का सेवन जरूर करना चाहिए। 

5. मोटापा कम
शरीर में जमा फालतू चर्बी को कम करने में सौंफ बेहद कारगर है। यह बॉडी में मैटाबॉलिजम को बढ़ा कर वजन घटाने में मदद करती है। वडन कम करने के लिए सौंफ के साथ काली मिर्च का सेवन करें। 

6. अच्छी नींद
नींद न आने की परेशानी हो तो दूध में सौंफ को उबाल कर इसमें शहद मिलाकर पाने से फायदा होता है। 

7. खांसी दूर
खांसी को दूर करने के लिए 1 चम्मच सौंफ, 2 चम्मच अजवाइन और आधा लीटर पानी को उबाल लें। गुनगुना होने पर इस पानी में थोड़ा-सा शहद मिलाकर दिन म्ंम 2-3 बार पीएं।
 

Related News