19 APRFRIDAY2024 5:51:50 PM
Nari

डाइट में शामिल करें सिर्फ 1 अंडा, मिलेंगे कई फायदे

  • Updated: 25 Jul, 2017 11:55 AM
डाइट में शामिल करें सिर्फ 1 अंडा, मिलेंगे कई फायदे

अंडे में विटामिन,प्रोटीन,कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को कई पौष्टिक तत्व मिलते है। रोजाना एक अंडा खाने से शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है। एेसे में अपनी डाइट में एक अंडे को जरूर शामिल करें। आप चाहें तो इसे ब्रेकफास्ट में ले सकते है। आज हम आपको बताएंगे कि रोज एक अंडा खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते है। 

- प्रतिरोधक क्षमता मजबूत
अंडे को खानेे से प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहती है। इसमें मौजूद सेलेनियम इंफेक्शन होने के खतरे को कम करता है। 

- एनीमिया से छुटकारा
एनीमिया के रोगी के लिए अंडा बहुत फायदेमंद है। अंडे को खाने से विटामिन-बी मिलता है। इससे शरीर में खून की कमी पूरी होती है। 

- दिमाग तेज
अंडे में कॉलिन नाम का पोषक तत्व होता है जो सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाता हैं।

- वजन कंट्रोल 
सुबह अंडे का सेवन करने से सारा दिन पेट भरा रहता है और भूख भी कम लगती है। एेसे में वजन भी कंट्रोल में रहता है। 

- चमकदार बाल 
 अंडा बालों और स्किन दोनों के लिए बहुत लाभदायिक है। बालों में अंडे का फेसपैक लगाएं। इससे बाल मजबूत और चमकदार होंगे।
 

Related News