25 APRTHURSDAY2024 5:10:45 PM
Nari

ठंडक के साथ 5 बीमारियों को दूर रखता है गन्ने का रस

  • Updated: 03 Apr, 2017 01:15 PM
ठंडक के साथ 5 बीमारियों को दूर रखता है गन्ने का रस

पंजाब केसरी ( सेहत) : गर्मियों का मौसम आते ही लोग ठंडी चीजें खाना-पीना पसंद करते हैं। आइस-क्रीम, कोल्ड-ड्रिंक और कई ऐसी ही ठंडी चीजें हैं जिनके सेवन से गर्मी से राहत मिलती है लेकिन कोल्ड ड्रिंक या आइसक्रीम के रैगुलर सेवन से सेहत को कई नुकसान भी हो जाते हैं। इसकी बजाए गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस पीना चाहिए जो स्वाद भी होता है और सेहत को भी कई फायदे देता है। आइए जानिए गन्ने के जूस से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में

1. मोटापा
गन्ने का रस पीने से शरीर की पाचन शक्ति ठीक होती है जो खाने को आसानी से पचाने में मदद करती है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ता है जो मोटापा कम करने में सहायक है। 

2. हृदय रोग
गन्ने के रस से शरीर का कोलेस्ट्राल कम होता है और दिल की कोशिकाओं में जमी फैट को जमने नहीं देता जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है।

3. डायबिटीज
गन्ने का स्वाद काफी मीठा होता है लेकिन यह शरीर में प्राकृतिक शक्कर पहुंचाता है। इसमें ग्लाइसीमिक इंडेक्स की मात्रा बहुत कम होती है जो डायबिटीज के रोगी के लिए फायदेमंद होता है।

4. मजबूत हड्डियां
गन्ने में कैल्शियम, पोटाशियम और आयरन होता है जो शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। गन्ने के रस के रैगुलर सेवन से जोड़ों में होने वाली दर्द दूर होती है।

5. कैंसर
इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है। इसमें मौजूद पोटाशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को प्रोस्टेट और ब्रैस्ट कैंसर से लड़ने में मदद करता है।

6. त्वचा में निखार
गन्ने के रस में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड होता है जो स्किन की परेशानियों को दूर करता है। इसके रोजाना सेवन से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और यह झुर्रियां कम करने में भी फायदेमंद है।

Related News