18 APRTHURSDAY2024 2:44:35 AM
Nari

रेड वाइन पीने से होते हैं ये फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 11 Mar, 2017 06:32 PM
रेड वाइन पीने से होते हैं ये फायदे

रेड वाइन : अधिकतर लोगों को रेड वाइन पसंद होती है। सही मात्रा में रेड वाइन पीने से सेहत संबंधित कई फायदे मिलते है। यह ह्दय रोग के खतरों को भी कम करती है। रेड वाइन सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन और हेयर के लिए बहुत फायदेमंद है। आज हम आपको रेड वाइन के फायदों (Red Wine Health Benefits) के बारे में बताएंगे। रेड वाइन के ये फायदे आपको कर देंगे हैरान

रेड वाइन के फायदे (Red Wine Benefits in Hindi)
 

1.वजन कम

रेड वाइन पीने से मेटाबॉलिज्म लेवल सही रहता है। अगर इसे खाने के साथ पीया जाएं तो खाना आसानी से पच जाता है। इसके अलावा वजन कम होता है।


2. अच्छी नींद
अधिकतर लोग रात को नींद न आने से परेशान रहते है। रेड वाइन पीने से अच्छी नींद आती है। दूध में थोड़ी सी रेड वाइन मिलाएं और पीएं। 

3. दांतों के लिए फायदेमंद
रेड वाइन पीने से दांतों की चमक बरकरार रहती है। इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते है, जिससे मुंह की बदबू दूर होती है। इसके अलावा रेड वाइन पीने से मसूड़ों की सूजन कम होती है। 


4. हैल्दी स्किन 
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे पीने से झुर्रियों और एजिंग की समस्या दूर होती है।

5. हैल्दी हार्ट
रेड वाइन सैचिरेटेड फैट को कम करने में मदद करती है। इसे पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। वाइन को पीते समय इसकी क्वालिटी का जरूर ध्यान रखें। 

Related News