23 APRTUESDAY2024 10:03:06 PM
Nari

खाली पेट नींबू पानी पीने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

  • Updated: 03 May, 2017 10:42 AM
खाली पेट नींबू पानी पीने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पंजाब केसरी(सेहत):  नींबू खाने के स्वाद को और भी बढ़ा देता है। सलाद,चाट या सब्जी पर नींबू निचोड़ कर खाने का अलग ही मजा है। गर्मी के मौसम में तो नींबू खाने के साथ-साथ नींबू पानी पीने से भी बहुत फायदा मिलता है। इससे प्यास तो बुझ ही जाती है,साथ-साथ यह ताजगी भी बनाएं रखता है। वैसे तो नींबू पानी का सेवन दिन में 2 बार जरूर करना चाहिए लेकिन अगर रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करेंगे तो इससे बहुत सारे फायदे मिव सकते हैं। 


1. पाचन क्रिया बेहतर
सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद डालकर पीने से शरीर में पाचक रस बनना शुरू हो जाता है। इससे भूख लगनी शुरू हो जाती है और ये पाचन क्रिया को बेहतर रखने में भी मददगार है।

2. विटामिन सी से भरपूर
शरीर के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी है। इससे रोगों से लडने में मदद मिलती है। सुबह के समय इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो जाती है। जो छोटी-छोटी इंफैक्शन जैसे सर्दी,खांसी,जुखाम को बचाव रखता है। 

3. त्वचा में निखार
इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। जो त्वचा में निखार बनाए रखते हैं। जिससे त्वचा के दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं। 

4. मुंह की दुर्गंध दूर
नींबू पानी मुंह की दुर्गध को दूर करने में मददगार है।यह बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है। 

5. वजन करें कम
मोटापे से परेशान हैं तो सुबह खाली पेट गरम पानी, नींबू और शहद का सेवन करने से पेट में जमा चर्बी कम होनी शुरू हो जाती है। इससे मेटाबॉलिजम भी बढ़ता है। 

6.जोड़ों के दर्द से राहत
जोड़ों के दर्द की से परेशान है तो सुबह नींबू पानी पीना शुरू कर दें। आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Related News