20 APRSATURDAY2024 9:12:21 AM
Nari

डिलीवरी के बाद जीरे वाला पानी पीने के फायदे

  • Updated: 06 Sep, 2017 01:50 PM
डिलीवरी के बाद जीरे वाला पानी पीने के फायदे

जीरे का पानी पीने के फायदे : हमारे देश मेें प्रैंग्नेंसी से पहले और बाद में औरतों का खास ख्याल रखा जाता है। बच्चे को जन्म देने के बाद भी औरत के शरीर में बहुत कमजोरी आ जाती है। इसकी भरपाई करने के लिए संतुलित आहार को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही खाने-पीने की हर चीज के गुणों का ध्यान रखते हुए डिलीवरी के बाद मां को जीरे वाला पानी पीने की सलाह दी जाती है। आइए जानें बच्चे को जन्म देने के बाद क्यों पिलाया जाता है जीरे वाला पानी। 

 

1. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल 
पानी में थोड़ा सा जीरा उबाल कर इसे छानकर पीने से कोलेस्ट्रॉल और बीपी कंट्रोल में रहता है। इससे दिल से जुडी परेशानियां होने का खतरा भी कम हो जाता है। डीलिवरी के बाद यह पानी पीना बहुत फायदेमंद है। 

 

2. डायबिटीज का खतरा कम
इस पानी का सेवन करने से शरीर में ग्लूरोज का लेवल सही रहता है। जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

 

3. वजन करें कम
गर्भावस्था में औरतों का वजन बढ़ जाता है। बच्चे को जन्म देने के बाद जीरे वाला पानी पीने से वजन कम होना शुरू हो जाता है। 



4. दूध बढ़ाएं
खाने में जीरा शामिल करने से छाती में दूध उतरने लगते है। जिन माओ को दूध न बनने की परेशानी है इस पानी से सेवन से उन्हे फायदो होगा। 

 

5. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर
जीरे वाला पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने लगता है। इससे अंदरूनी चोट का दर्द भी ठीक हो जाता है। 
 

Related News