23 APRTUESDAY2024 9:19:07 PM
Nari

लौंग की चाय के भी हैं अनेक फायदे

  • Updated: 06 Feb, 2017 06:43 PM
लौंग की चाय के भी हैं अनेक फायदे

सेहत: लौंग एक ऐसा इंडियन मसाला है, जिसे हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लौंग में यूजेनॉल मौजूद होता है, जो साइनस और दांद दर्द जैसी परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है। लौंग की तासीर गर्म होती है, जिस वजह से सर्दी-जुकाम में लौंग की चाय पीने से फायदा मिलता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते है, जो घाव को जल्दी भरने में मदद करते है। इसके अलावा लौंग की चाय रोजाना पीने से कई तरह की हेल्थ परेशानियां दूर होती है। आइए जानते है कुछ इसी के बारे में । 


एसिडिटी 

इस चाय मे सेलाइवा ज्यादा होता है, जिससे डाइजेशन इम्प्रूव होता है। साथ इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या दूर होती है। 

ब्लड प्रैशर 

इसमें मैग्नीशियम होता है, जो बीपी से बचाने से सहायक होता है। साथ इससे ब्लड प्रैशर की समस्या दूर होती है।

बीमारियों से बचाव 

लौंग की चाय पीने से बॉडी की एम्यूनटी बढ़ती है और सारी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। 

आर्थराइटिस 

लौंग की चाय में इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो आर्थराइटिस के खतरे को कम करने में मदद करते है। 

लिवर की समस्या 

लौंग की चाय पीने से शरीर में मोजूद टॉक्सिन्स दूर होते है और लिवर की प्रॉबल्म दूर रहती है। 

आंखों की रोशनी 

इसमें विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है, जो आंखों की रोशनी को बनाएं रखने में मदद करता है। 

हार्ट की समस्या  

लौंग की चाय रोजाना पीने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर होती है और हार्ट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

डायबिटीज 

इसे पीने से शरीर का रक्त चाप ठीक रहता है और डायबिटीज से राहत मिलती है। इसलिए रोजाना लौंग की चाय का सेवन करें। 
 

Related News