20 APRSATURDAY2024 1:46:27 PM
Nari

च्यूइंग गम चबाएं और दूर करें मुंह से जुड़ी ये 5 परेशानियां

  • Updated: 12 Jun, 2018 01:07 PM
च्यूइंग गम चबाएं और दूर करें मुंह से जुड़ी ये 5 परेशानियां

च्यूइंग गम चबाने से मुंह फ्रेश हो जाता है। इसे लोग माउथ फ्रैशनेस की तरह भी इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोगों को लगातार इसे चबाने की आदत होती है। बच्चों को भी अक्सर च्यूइंग गम चबाने से मना किया जाता है लेकिन सेहत से जुड़ी बहुत-सी परेशानियां ऐसी हैं जो इससे दूर हो जाती है। हालांकि बच्चों को इसे नहीं खिलाना चाहिए लेकिन यह बात भी सही है कि इससे सेहत से जुड़ी बहुत सी परेशानियां हल हो जाती है। यह तो सब लोग जानते होंगे कि इसे चबाने से वजन कम हो जाता है लेकिन इससे अलावा भी च्यूंइगम के बहुत फायदे हैं। 

 


1. चेहरे का फैट कम
कुछ लोगों के चेहेर बहुत मोटा होता है। गर्दन पर जमा फैट होने के कारण डबल चिन दिखाई देने लगती है। च्यूंइगम चबाने से पूरे मुंह की एक्सरसाइज होती है और चेहरा धीरे-धीरे स्लिम होना शुरू हो जाता है। इसके अलावा इससे भूख भी कम लगती है और कॉफी मात्रा में कैलोरी बर्न होनी शुरू हो जाती है। 

 

2. दांतों का पीलापन गायब
पीले दांत खुशियों भरी मुस्कुराहट को खराब कर देते हैं। जब आप धीरे-धीरे च्यूंइगम को चबाते हैं तो दांत सफेद होने शुरू हो जाते हैं। 


3. मुंह की बदबू दूर
सांसों की बदबू आ रही हो तो कोई बात करना भी पसंद नहीं करता। इसके लिए मुंह का फ्रेश होना बहुत जरूरी है। आप च्यूंइगम से इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। फ्लेवर वाली च्यूंइगम चबाने से सांसों का बदबू दूर हो जाती है। 

 

4. पाचन क्रिया दुरूस्त
इसे चबाने से पाचन से जुड़ी समस्या भी हल हो जाती है। च्यूंइगन चबाने से मुंह मे ढेर सारी लार बनना शुरू हो जाती है। जिससे खाना आसानी से पचने लगता है। 

 

5. कैविटी से छुटकारा
दांतों में सड़न से बचाने के लिए भी च्यूंइगम को चबाना बैस्ट है। इसे चबाने दांतों में कैविटी होने का खतरा नहीं रहता। 

 

इन बातों का रखें ध्यान 
1. छोटे बच्चों को च्यूंइग गम न दें। वह इसे निगल सकता है। 
2. इस बात का ख्याल रखें की च्यूइंग गम को सिर्फ चबाना है, उसे निगलना नहीं है। 
3. च्यूइंग गम ज्यादा मीठी नहीं होनी चाहिए। इससे दांतों की कैविटी होने का डर रहता है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News