24 APRWEDNESDAY2024 6:33:27 AM
Nari

ब्राउन राइस खाना कैंसर से लेकर हार्ट अटैक तक है फायदेमंद

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 14 Mar, 2017 05:57 PM
ब्राउन राइस खाना कैंसर से लेकर हार्ट अटैक तक है फायदेमंद

ब्राउन राइस के उपयोग : ब्राउन राइस जिसे बटुआ भी कहते हैं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह हल्के भूरे रंग के होते हैं। इसमें विटामिन-बी, फास्फोरस,सेलेनियम,मैग्निशियम और पोटाशियम जैसे जरूरी खाघ पदार्थ होते हैं। ब्राउन राइस में फाइबर पाया जाता है जो वजन को कंट्रोल में रखता है। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियां दूर होती है। इसके अलावा ब्राउन राइस को खाने से और भी कई फायदे होते हैं।

 

ब्राउन राइस खाने के फायदे

कोलेस्ट्रोल

शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने से कई समस्याएं हो जाती है। ब्राउन राइस खाने से इससे शरीर को काफी फायदा होता है।

ब्राउन राइस खाने से होगा वजन कम

ब्राउन राइस में फाइबर होता है जो वजन को नियत्रंण में रखता है। इसको खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है जिससे और कुछ खाने की जरूरत नहीं पड़ती और मोटापा नहीं आता।

पेट का कैंसर

इससे पेट की कई समस्याएं दूर होती है। यह पेट की आंतों को अच्छी तरह साफ करता है जिससे कैंसर की गंभीर बीमारी से बचाव हो जाता है।

मजबूत हड्डियां 

इसमें पाये जाने वाले मैग्निशियम तत्व से हड्डियां मजबूत होती है। रोजाना 1 कप ब्राउन राइस खाने से शरीर को काफी फायदा होता है।

ब्राउन राइस दिलाये कब्ज से राहत

ब्राउन राइस से पेट की पाचन शक्ति मजबूत होती है जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। 

एंटी ऑक्सीडेंट

इसमें फलों और सब्जियों में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडैंट भी भरपूर मात्रा में होता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

डायबिटीज कंट्रोल 

ब्राउन राइस डायबिटीज के खतरे को कम करता है। जो लोग रोजाना में ब्राउन राइस का सेवन करते हैं उनकी शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।

ह्रदय

यह दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से हार्ट अटैक के खतरे से बचा जा सकता है।

Related News