23 APRTUESDAY2024 2:28:40 PM
Nari

इन गर्मियों जरूर करें जामुन का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

  • Updated: 08 Jun, 2017 05:49 PM
इन गर्मियों जरूर करें जामुन का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

पंजाब केसरी (सेहत) : गर्मी के मौसम में मिलने वाला जामुन एक ऐसा फल है जिसमें कई गुण होते हैं। इनके सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। डायबिटीज के रोगी के लिए जामुन बहुत ही फायदेमंद हैं। इसके खट्टा-मिठा स्वाद शरीर को कई तरीकों से लाभ पहुंचाता है। आइए जानिए जामुन के फायदों के बारे में


1. पेट की समस्या
PunjabKesari
कई बार ज्यादा गर्म चीजों या मसालेदार खाने की वजह से पेट में गर्मी पड़ जाती है और पेट खराब हो जाता है। ऐसे में खाया हुआ कुछ भी पचाने में काफी मुश्किल होती है। ऐसे में जामुन का जितना हो सके सेवन करें। इसकी तासीर ठंडी होती है जो पेट की गर्मी को दूर करके उसे ठीक करने में मदद करते हैं।

2. त्वचा में निखार
सेहत के साथ-साथ जामुन से चेहरे की रंगत को भी निखारा जा सकता है। इसके लिए जामुन का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं जिससे ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा। पेस्ट के अलावा जामुन को खाने से भी त्वचा को फायदा होता है।

3. मजबूत दांत
PunjabKesariइसके सेवन से दांतो और मसूढ़ों को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके अलावा जामुन के बीजों को पीसकर पेस्ट बना लें और रोज इससे ब्रश करने से दांत मजबूत होते हैं।

4. गुर्दे की पत्थरी
गुर्दे में पत्थरी होने पर काफी परेशानी होती है। ऐसे में जामुन के बीजों को सूखाकर उसे पीस लें और पानी के साथ सेवन करें। नियमित रूप से इसे पानी के साथ लेने से पत्थरी निकल जाएगी।

5. खून की कमी
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उन्हें हर रोज जामुन का सेवन करना चाहिए। 

6. इम्यूनिटी
जामुन में मौजूद कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इनका सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।


 

Related News