23 APRTUESDAY2024 5:43:13 PM
Nari

पान के पत्ते से करें स्किन और हेयर की कई प्रॉब्लम्स दूर

  • Updated: 09 Mar, 2017 01:07 PM
पान के पत्ते से करें स्किन और हेयर की कई प्रॉब्लम्स दूर

ब्यूटीः कई लोगों को पान खाना पसंद है लेकिन आजकल की जनरेशन को लगता है कि इससे सिर्फ गंदगी फैलती है। वैसे दिनभर पान चबाना अच्छी बात नहीं। आज हम आपको पान को अलग तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में बताएंगे। दरअसल, ब्यूटी के लिए पान बहुत फायदेमंद है। यह स्किन और बालों की कई समस्याओं को दूर करता है। आइए जाने इसके ब्यूटी फायदे। 

1. मुंह की बदबू 
मुंह में आने वाली बदबू हमें दूसरों के सामने शर्मिदा कर देती है। अगर आप भी इससे परेशान है तो खाना खाने के बाद पान के पत्ते का सेवन करें। इससे मुंह से बदबू नहीं आएगी।

2. पिंपल्स 
पिंपल्स को दूर करने के लिए पान के पत्ते बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद तत्व पिंपल्स से राहत दिलाते है। इसके पत्तों को पानी में उबाल कर काढ़ा बना लें। ठंडा होने पर कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। एेसा दिन में दो बार करें।

3. पसीने की बदबू
पसीने की बदबू से राहत पाने के लिए पान के पत्तों का इस्तेमाल करें। इसके पत्तों को उबाल कर जूस निकाल लें और इस जूस को नहाने के पानी में मिलाएं। 

4. एलर्जी
स्किन पर एलर्जी होने पर पान के पत्तों का इस्तेमाल करें। पान के पत्तों का रस निकालकर एलर्जी वाली जगह पर लगाएं। आप चाहें तो इसे नहाने के पानी में भी मिला सकते है। 

5. झड़ते बाल
आजकल अधिकतर लड़कियां झड़ते बालों से परेशान रहती है। एेेसे में पान के पत्ते को नारियल तेल में मिक्स करके बालों में लगाएं। 1 घंटे बाद बालों को धो लें। हफ्ते में 2 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। 

Related News