18 APRTHURSDAY2024 5:12:03 AM
Nari

लड़कियों की हर परेशानी का समाधान है यह पत्ता

  • Updated: 24 Nov, 2017 06:00 PM
लड़कियों की हर परेशानी का समाधान है यह पत्ता

पीरियड के समय क्या करना चाहिए : पीरियड्स को लेकर महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन वह खुलकर इसके बारे में किसी से बात नहीं करती। इन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए वे कई तरह की दवाईयों का सेवन भी करती हैं जिससे आगे चलकर उन्हें गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आप आयुर्वेदिक तरीके से भी इससे छुटकारा पा सकते है। लड़कियों की हर परेशानी का हल है बथुआ के पत्ते। 

बथुआ के पत्तों में विटामिन ए, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम पाया जाता है जो महिलाओं को कई परेशानियों से छुटकारा दिलाता है। पीरियड्स संबंधित समस्या होने पर 2 चम्मच बथुआ के बीज एक गिलास पानी में उबाल लें। बाद में पानी को छानकर पीएं। 
PunjabKesari
अगर आपके पेट में कीड़े है तो एक कप कच्चे बथुआ का रस पीएं। इससे पेट के कीड़े मर जाते है। एक चम्मच शहद के साथ बथुआ के बीस खाने से भी पेट के कीड़े मर जाते है।


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउनलोड करें NARI APP


 

Related News