23 APRTUESDAY2024 1:26:40 PM
Nari

आंवले के जूस में छिपा है स्वस्थ सेहत का राज

  • Updated: 05 Apr, 2017 09:25 AM
आंवले के जूस में छिपा है स्वस्थ सेहत का राज

पंजाब केसरी(नानी मां के नुस्खे) : आंवला जिसे शुरू से ही कुदरत का तोहफा कहा जाता है। यदि यूं कहा जाए कि सब बीमारियों की एक दवा है आंवला तो कुछ गल्त नहीं होगा। आपने अक्सर यह सुना होगा कि बुजुर्गों का कहा और आंवले का खाया बाद में पता चलता है। जी हां, यह बात बिल्कुल सही साबित होती है। यदि आप इसके रस के 2 से 3 चम्मच रोज पानी के साथ लेते हैं तो आपको कभी भी किसी शारीरिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। आंवले का जूस मार्कीट में भी मिलता है। आप चाहे तो इसको घर पर ताजा भी बना सकते हैं।


आंवले का जूस घर पर बनाने की विधि और इसके गजब के फायदे....
दो आंवले के बीज हटाकर छोटे छोटे टुकडे करें और इसे ग्राइंडर में थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लीजिए।  इस पेस्ट को एक कप पानी में मिलाकर छान लीजिए।  इस जूस में 1-2 छोटे चम्मच शहद या एक चुटकी काला नमक मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं। आइए, हम इसके फायदों के बारे में जानते हैं।


1. आजकल का लाइफस्टाइल ही कुछ एेसा है कि हर दूसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। लेकिन आप इस समस्या से बिना कसरत किए छुटकारा पा सकते हैं। बस आपको रोजाना सुबह लेना होगा 3 चम्मच आंवले का जूस गर्म पानी के साथ।
2. आंवले में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिससे सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियां पास नहीं आती।
3. आंवले के जूस का रोजाना सेवन आपके बालों के लिए वरदान है। इसका सेवन करते रहने से आपके बाल कभी भी सफेद नहीं होते। इसको लेने के इलावा आप इसके रस से बाल धो भी सकते हैं जिससे बालों की सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
4. कुछ लड़कियों को पीरियड्स के समय ज्‍यादा ब्‍लीडिंग होती है तो उन्हें आंवला का जूस के दो चम्मच रोज लेने चाहिए।
5.  डायबिटीज के मरीजों को अपना शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए रोज आंवले के रस का सेवन करना चाहिए। इसके लिए उन्हें सुबह खाली पेट इसके 2 से 3 चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेने होंगें।
6. आंवले के रस का रोज सेवन करने से स्किन ग्लो करने लगती है। क्यों कि इसके सेवन से खून साफ हो जाता है और मुहांसे आदि की समस्याएं नहीं होती।
7. इस जूस को लेने से पाचन क्रिया ठीक हो जाती है, जिससे कब्ज तक की समस्या ठीक हो जाती है।
8. आंवले के रस का रोज सेवन दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और हृदय रोग से दूर रखता है।
9. आंवले का जूस आपको मुंह में होने वाले अल्सर से बचाने में मदद करता है।
10. ताजे आंवले के रस के रोज दो चम्मच सुबह लेने से आंखों का चश्मा उतर जाता है और जिन लोगों के चश्मा नहीं लगा हुआ उनकी आंखों की रोशनी बढ़ जाती है।

 

Related News