24 APRWEDNESDAY2024 12:20:01 AM
Nari

स्किन,बाल और सेहत के लिए वरदान है आंवला

  • Updated: 28 Feb, 2017 06:21 PM
स्किन,बाल और सेहत के लिए वरदान है आंवला

ब्यूटीः आंवला सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट,विटामिन सी,ए,बी काम्प्लैक्स,मैग्निशियम,फाइबर और आयरन जैसे जरूरी तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन आचार,मुरब्बा,जूस के रूप में किया जाता है। आंवला सेहत,ब्यूटी और बालोें के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवले का जूस रोजाना सुबह खाली पेट पीने से सेहत से जुडी हर परेशानी दूर हो जाती है। 


1. ब्यूटी के लिए आंवले के फायदे
त्वचा बनाएं जवां
आवला चेहरे पर झुर्रिया,फाइन लाइन जैसी परेशानियों को कम करने में मददगार है। आंवले का रस पीने से त्वचा जवां बनी रहती है।

मुंहासे मिटाए
आंवला नैचुरल ब्लड प्यूरिफायर है। इसके पेस्ट को चेहरे पर लगाने से मुंहासे और दाग-धब्बो से छुटकारा मिलता है। 

डैड सैल हटाएं
धूल और मिट्टी के कण चेहरे पर पड़ने के कारण त्वचा रूखी और बेजान सी हो जाती है। इसके लिए आंवले के रस में थोड़ा-सा पानी मिलाकर चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। 

2. बालों के लिए आंवले के फायदे
 बालों की जड़े मजबूत
आजकल उम्र से पहले बालों का सफेद होना आम बात है। इसके लिए आंवला बहुत गुणकारी है। इससे बालों को नैचुरल पोषण मिलता है और बालों की जडे मजबूत होती हैं। आंवले और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिला लें। इसे बालों की जड़ों पर 20-30 मिनट के लिए लगाएं और बाद में बाल धो लें। इसके अलावा रोजाना अपनी डाइट में आंवले का रस शामिल करें। 

बाल काले
सफेद बालों को काला करने में आंवला बहुत मददगार है। इसके लिए थोड़े से सूखे आंवले को नारियल के तेल में 3-4 दिन भिगो कर रख दें। इस तेल से बालों की जड़ों पर मसाज करें। इससे बाल सफेद होने रूक जाएंगे।  

रूसी के छुटकारा
रूसी से परेशान हैं तो आंवले में तुलसी के पत्ते और पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पैक को बालों की जड़ों पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और बाल धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें। 

3. सेहत के लिए आंवले के फायदे
वजन घटाएं
आंवला खाने से शरीर में अतिरिक्त चर्बी कम होनी शुरू हो जाती है। इससे वजन घटता है और सेहत से जुडी बाकी परेशानिया भी दूर हो जाती हैं।
 
आंखोें के लिए फायदे
आंवले के रस का रोजाना सेवन करने से आंखों की इंफैक्शन,जलन,पानी आना जैसी परेशानिया दूर हो जाती हैं। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। 

खांसी और बलगम
खांसी आने पर दिन में 2 बार आंवले का मुरब्बा गाय के दूध के साथ खाएं। अगर ज्यादा तेज खांसी आ रही हो तो आंवले को शहद में मिलाकर खाने से खांसी ठीक हो जाती है।

पेशाब में जलन
पेशाब करने में जलन हो तो हरे आंवले का रस शहद में मिलाकर सेवन करें। इससे जलन ठीक हो जाएगी।

Related News