23 APRTUESDAY2024 1:54:56 PM
Nari

बालों की मजबूती से लेकर स्किन के ग्लो तक, बेस्ट है यह तेल

  • Updated: 13 Feb, 2017 05:05 PM
बालों की मजबूती से लेकर स्किन के ग्लो तक, बेस्ट है यह तेल

बादाम तेल के लाभ :  बादाम खाना सेहत और दिमाग के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन ए, बी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दिमाग तेज के साथ अगर किसी को लो ब्लड प्रैशर की समस्या हो तो उसके लिए बादाम खाना अच्छा है, यह शारीरिक शक्ति एवं स्फूर्ति भी प्रदान करता है। लोग बादाम को कई तरीकों से उपयोग में लाते हैं। सिर्फ बादाम ही नहीं बादाम का तेल भी सेहत, ब्यूटी और बालों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। यह तेल नैचुरल माइस्चराइजर और मेकअप रिमूवर का भी काम करता है। वहीं त्वचा से जुड़ी परेशानियां जैसे झुर्रिया,पिंपल या मुंहासों के लिए बादाम का तेल बेहद कारगर है। 

 

स्किन रहे स्वस्थ

 

बढ़ती उम्र के कारण त्वचा ढीली पडऩे लगती है। रूखी और बेजान त्वचा के लिए रोजाना त्वचा पर बादाम का तेल लगाएं। इससे झुर्रिया धीरे-धीरे कम हो जाएंगी।

मेकअप को उतारने के लिए बादाम तेल सबसे अच्छा नैचुरल रिमूवर है। मेकअप के कारण होने वाले मुंहासो को दूर करने के लिए भी यह तेल बेहद कारगर है। 

हैल्दी और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए बादाम का तेल इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है। रात को मुंह धोकर 2-3 बूंदें बादाम तेल लगाएं। आप चाहे तो हाथ-पैर की खुश्क त्वचा पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

पैरों की फटी एडियों के घाव भरने के लिए भी बादाम का तेल बहुत फायदेमंद है। रोजाना पैरों पर बादाम के तेल की मालिश करने से पैर सॉफ्ट हो जाएंगे। 

आंखों के नीचे काले घेरों को दूर करने के लिए रोजाना बादाम के तेल का इस्तेमाल करें। कुछ दिनों में काले घेरे गायब हो जाएंगे। 

 

बालों की मजबूती 

 

त्वचा के अलावा बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए भी बादाम के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

बाल झडऩे की समस्या से परेशान हैं तो हफ्ते में 2 बार बालों की जड़ों पर बादाम के तेल की मालिश करें। इससे बाल मजबूत भी होंगे और लंबे भी। 

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए बादाम, अरंडी और जैतून के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर हफ्ते में 2 बार बालों पर लगाएं।

बालों में डैंड्रफ हैं तो बादाम के तेल में आंवले का पाऊडर मिक्स करके बालों में 30 मिनट लगाएं। इसके बाद बालों को ताजे पानी से धो लें।

 


 

Related News