25 APRTHURSDAY2024 1:46:33 AM
Nari

सरसों का तेल सोने से पहले यूं करें इस्तेमाल और फिर देखें कमाल

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 May, 2018 05:17 PM
सरसों का तेल सोने से पहले यूं करें इस्तेमाल और फिर देखें कमाल

Sarso Ka Tel : सरसों का तेल लगभग सभी घरों में इस्तेमाल किया जाता है। कोई खाना बनाने लिए तो कोई शरीर की मालिश करने के लिए सरसों के तेल  को रोजाना इस्तेमाल करता हैं। सरसों का तेल (Sarson Ka Tel) सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद है। इस तेल में कई विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। अगर सोने से इसे शरीर के कुछ हिस्सों पर लगाया जाए तो गजब के फायदे मिलते हैं। आज हम आपको उन्हीं हिस्सों के बारे में बताएंगे, जहां सरसों का तेल (Sarso Tel) लगाने से कई प्रॉब्लम दूर होती हैं। 

सरसों के तेल के फायदे (Sarso Ke Tel Ke Fayde)

सरसों का तेल बालों के लिए फायदेमंद (Mustard Oil Benefits For Hair)

PunjabKesari
अगर आप दिनभर काम से लौटकर थक जाते है, जिससे आपको तनाव भी रहता है तो रात को सोने से पहले सिर पर सरसों का तेल (Sarso Ka Tel In English) लगाकर अच्छे से बालों और सिर का मसाज करें। इससे रिलैक्स मिलेगा और तनाव दूर रहेगा।  

नाभि

PunjabKesari
सोने से पहले सरसों का तेल नाभि पर लगाए, इससे होंठ फटने की समस्या तो दूर रहती ही है साथ ही होंठ खूबसूरत भी दिखने लगते है। इसके अलावा नाभि पर सरसों का तेल (Mustard Oil In Hindi) लगाने से पेट दर्दज और पाचन संबंधी प्रॉबल्म भी दूर रहती है। इसके अलावा इससे आंखों की जलन, खुजली और सूखापन भी ठीक हो जाता है।

सरसों तेल (Sarso Oil) पैर के तलवे पर 

PunjabKesari

रोज रात में सोने से पहले अगर पैरों के तलवों पर सरसों का तेल लगाकर मालिश की जाए तो आंखों की रोशनी तेज होती हैं। अगर आपको नींद अच्छी नहीं आती तो यह नुस्खा आपके लिए बैस्ट है। साथ ही इससे शरीर स्वस्थ और मजबूत बना रहता है।

चोट
अगर लंबे समय से लगी चोट ठीक होने का नाम नहीं ले रही तो वहां सरसों का तेल लगाए। अपनी चोट पर सरसों का तेल तब तक लगाते रहे, जब तक चोट सूख कर ठीक न हो जाए। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News