24 APRWEDNESDAY2024 9:07:09 AM
Nari

सर्दियों में बनने जा रही है दुल्हन तो फॉलो करें ये टिप्स

  • Updated: 30 Dec, 2016 12:56 PM
सर्दियों में बनने जा रही है दुल्हन तो फॉलो करें ये टिप्स

ब्यूटीः दुल्हन बनना हर एक लड़की का सपना होता है। शादी के दिन सबसे सुंदर दिखने की चाह रखते हुए जब वह तैयार होती है तो श्रृंगार उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।दुल्हन के मेकअप के साथ ही स्वस्थ और चमकदार त्वचा भी शादी के समय मायने रखती है। इसमें काफी हफ्तों की कड़ी मेहनत होती है। 

1. तैलीय और मिश्रित त्वचा
सर्दियों में तैलीय त्वचा भी शुष्क पड़ जाती है, लेकिन जब इस पर क्रीम लगाई जाती है तो इससे चेहरे पर मुंहासे आ जाते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए एक चम्मच शुद्ध ग्लिसरीन को 100 मिली लीटर गुलाब जल में मिलाकर बोतल में भर लें और सुबह शाम चेहरा धोने के बाद लगाएं। तैलीय त्वचा के लिए गहरे छिद्रों को साफ करने की जरूरत होती है। इसके लिए चावल के पाउडर को दही से मिलाकर रब करें और इसे हफ्ते में एक या दो बार लगाएं। तैलीय और मिश्रित त्वचा के लिए तीन चम्मच जई में दही, शहद और गुलाब जल मिलाकर हफ्ते में एक बार लगाएं।

2. सामान्य और शुष्क त्वचा
शुष्क त्वचा को क्रीम और तेल की मदद से पोषक बनाना पड़ता है।अपनी त्वचा को दिन में दो बार साफ करें। रात में सोने से पहले गुनगुने पानी से त्वचा को साफ करें।  सामान्य और शुष्क दोनों प्रकार की त्वचा के लिए क्लीजिंग क्रीम का प्रयोग कीजिए।दिन में एक बार गुलाब जल से चेहरा जरूर साफ करें।इससे त्वचा में निखार आएगा।सामान्य से शुष्क त्वचा वाले दो चम्मच चोकर में एक चम्मच बादाम, दही और गुलाब जल मिलाकर हफ्ते में दो बार तेहरे पर लगाएं।

3. आंखों के काले घेरे 
आंखों के आस पास झुर्रियां और काले घेरे जल्दी आ जाते है।इनके लिए आप बादाम तेल को प्रयोग करें। इससे हल्की मालिश करने से आंखों के इर्द-गिर्द त्वचा को निखारने में काफी मदद मिलती है।

4. शुष्क होंठ
सर्दियों में होंठ आसानी से शुष्क हो जाते है। होठों पर प्रतिदिन धोने के बाद बादाम का तेल या बादाम क्रीम लगाएं।

5. त्वचा में नमी 
त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए  एक दिन में 12 से 13 गिलास पानी के जरूर पीएं। इससे विषैले तत्व शरीर से बाहर निकलेगें और चेहरा ग्लो करेगा।

6. उबटन
सर्दियों में शरीर की त्वचा पर उबटन लगाना चाहिए।यह उबटन चोकर, बेसन, दही, मलाई और हल्दी को मिलाकर बनाया जाता है।जिसे नहाने से पहले शरीर पर लगाते है। आधे घंटे के बाद रगड़कर हटा दें और नहा लें,जिससे त्वचा चमकीली चिकनी, मुलायम होकर निखर जाती है।

7. व्यायाम
शारीरिक व्यायाम करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। शादी से कुछ पहले नियमित रूप से व्यायाम कीजिए और सुबह सैर के लिए निकलिए। वास्तव में सुबह की सैर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होती है।इससे चेहरे पर भी रौनक आती है।
 

Related News