24 APRWEDNESDAY2024 9:07:48 AM
Beauty

अापकी ढेराें समस्याओं का समाधान करेगा गुलाबजल!

  • Updated: 27 Sep, 2017 01:55 PM
अापकी ढेराें समस्याओं का समाधान करेगा गुलाबजल!

गुलाब जल अपने विशेष गुणों और खुशबू के लिए जाना जाता है। इसके कई अनगिनत फायदे हैं। ये स्किन के अलावा भी हमारी कई प्रॉब्लम्स को दूर करता है। अाज हम अापकाे गुलाब जल के इन्हीं फायदाें के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके अाप भी कई समस्याअाें से निजात पा सकते हैं।
PunjabKesari
गुलाब जल के फायदेः-

- यह एक अच्छा मॉइस्चराइजर होने के कारण बालों के साथ-साथ स्किन व त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है। ये स्किन के रूखेपन को दूर करता है।

- 4 चम्मच गुलाब जल में 4 चम्मच ग्लिसरिन और 4 चम्मच ओलिव आयल या जेतून का तेल मिलाकर राेजाना स्किन पर लगाने से त्वचा खूबसूरत और मुलायम होती है।

- 1 चम्मच गुलाब जल में आधा चम्मच ग्लिसरिन और 2 चम्मच बादाम का तेल मिलाकर लगाने से आंखों के नीचे के काले घेराें से निजात मिलती है।

-  3 चम्मच गुलाब जल में 1 चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच चंदन पाऊडर मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसे 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद धाे लें। इसे राेजाना नहीं बल्कि 1 दिन छोड़कर लगाएं। यह अापकी झुर्रियाें की समस्या काे खत्म करेगा और चेहरे पर ग्लो भी लाएगा।

- चेहरे के दाग धब्बों और एक्ने मार्क्स को हटाने के लिए 3 चम्मच गुलाब जल में 1 चम्मच दही, 1 चम्मच खीरे का रस और 2 चम्मच चंदन पाऊडर मिलाकर एक फेस पैक तैयार करें। इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार लगाने से चेहरे के सारे दाग-धब्बे दूर होने शुरू हाे जाएंगे।

Related News