20 APRSATURDAY2024 10:29:03 AM
Nari

खीरे में छिपे कई ब्यूटी सीक्रेट्स

  • Updated: 28 Mar, 2017 12:20 PM
खीरे में छिपे कई ब्यूटी सीक्रेट्स

ब्यूटी: तपती गर्मी में सन टैनिंग की समस्या आम सुनने को मिलती है। इसके अलावा ओर बी कई स्किन प्रॉबल्म होती है, जो हर लड़की की समस्या है। गर्मी के मौसम में खीरा का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। कुछ लोग खाने में इसका इस्तेमाल करते है। इसके आज हम आपको खीरे के कुछ ब्यूटी फायदों के बारे में बताएंगे, जिनको बारे में शायद आप भी जानते न हो। आइए जानते है खीरे के कई ब्यूटी फायदें। 

 


1. त्वचा पर चमक

खीरे का रस त्वचा की जलन को दूर करके ठंडक प्रदान करता है। यह चेहरे पर एस्ट्रिंजेंट और टोनर के रूप में भी कार्य करता है। चेहरा धोने से पहले अपने खीरे को अच्छे से अपने चेहरे और गर्दन पर रगड़े और 30  मिनट ऐसे ही रहने दें। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा। 

2. त्वचा को हाइड्रेट करें

खीरे में पानी की मात्रा काफी होती है, जिससे स्किन हाइड्रेट रहती है। यह त्वचा पर मॉइस्चराइजर क्रीम का काम करता है। खीरे के साथ दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से फायदा मिलता है। 

3. स्किन टैंनिग और सनबर्न 

खीरा ब्‍लीचिंग का अच्छा स्त्रोत है। यह त्‍वचा से टैन और निशान को कम करके त्‍वचा की रंगत को निखारता है। खीरे की प्यूरी बनाकर इसमें नींबू का रस मिला लें। सन बर्न से बचने के लिए इसमें आप ऐलोवेरा जैस मिला सकते है और अपने चेहरे पर लगा सकते है। इससे जन, चकत्ते और त्वचा की जलन दूर होती है। 

4. एंटी-एजिंग 

त्वचा पर कसाव लाने के लिए यह सबसे बैस्ट है। खीरे में मौजूद मैगनीज और पोटैशियम बढ़ती उम्र की निशानियों का रोकने का काम करते है।  एंटी-एजिंग उपचार के लिए खीरे में अंडे का सफेद भाग मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।  

Related News