25 APRTHURSDAY2024 11:03:52 AM
Nari

बाल ही नहीं, त्वचा के लिए भी फायदेमंद है Coconut Oil

  • Updated: 07 May, 2017 11:40 AM
बाल ही नहीं, त्वचा के लिए भी फायदेमंद है Coconut Oil

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : नारियल तेल का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। सेहत से लेकर त्वचा को निखारने तक यह काफी फायदेमंद होता है। इससे आंखों के काले घेेरे साफ होते हैं और बालों को मजबूत बनाने के भी काम आता है। इसके अलावा नारियल तेल से और भी कई फायदे मिलते हैं।


1. सैल्यूलेट की समस्या
PunjabKesari
कई महिलाओं को सैल्यूलेट की समस्या होती है। शरीर पर एक्सट्रा फैट जम जाने के कारण थाइज और बाजुओं पर यह अधिक देखने को मिलती है। इसे दूर करने के लिए नारियल तेल को क्रीम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच नारियल तेल में थोड़ा सा शहद मिलाएं और इसे रात को सोने से पहले प्रभावित जगह पर लगाएं। रोजाना रात को इसका इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ्तों में सैल्यूलेट की समस्या दूर हो जाती है।

2. त्वचा
PunjabKesari
स्किन को स्वस्थ रखने के लिए हर रोज रात को सोने से पहले त्वचा पर नारियल तेल लगाएं। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और कोमल बनाता है।

3. नाखुन
PunjabKesari
कई बार नाखुन सख्त हो जाते हैं और उन्हें काटना मुश्किल होता है। ऐसे में नाखुनोें पर नारियल तेल से मसाज करें जिससे वे सॉफ्ट हो जाएंगे। इसके अलावा हर रोज इससे मालिश करने से नाखुन मजबूत और लंबे होंगे।

4. आई लैशेज
पलकों को घना बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है। रोजाना आंखों का मेकअप करने की वजह से पलकें हल्की हो जाती हैं और बाल झड़ने लगते हैं इसके लिए रात में पलकों पर नारियल तेल लगाएं।

5. शेविंग 
कई महिलाएं अंडर आर्म्स और प्राइवेट एरिया के बाल निकालने के लिए शेविंग करती हैं। ऐसे में शेविंग क्रीम की जगह नारियल तेल लगाएं जिससे स्किन सॉफ्ट होगी और बाल भी आसानी से निकल जाएंगे।

6. रूखे हाथ
PunjabKesari
घर का काम-काज करने की वजह से महिलाओं के हाथ खुश्क हो जाते हैं। ऐसे में जब भी काम करें हाथों पर नारियल तेल लगाएं। इसके अलावा रात को सोने से पहले भी इससे हाथों की मसाज कर सकते हैं जिससे हाथों की स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।
 

Related News