पंजाब केसरी (ब्यूटी): एलोवेरा का इस्तेमाल सदियों से औषधि या फिर दवाइयों के रूप में किया जा रहा है। एलोवेरा केवल सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। एलोवेरा जैल या फिर एलोवेरा जूस दोनों ही लाभ देने वाले है लेकिन आज हम एलोवेरा के ब्यूटी फायदों के बारे में बताएंगे, जो आपके बहुत काम आने वाले है।
1. एंटी-एजिंग
बढ़ती उम्र की निशानियां चेहरे पर झुर्रियां के रूप में दिखने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारी त्वचा बढ़ती उम्र में नमी को खो देती है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती है। ऐसे में चेहरे पर एलोवेरा लगाएं।
2.स्ट्रेच मार्क्स
स्ट्रेच मार्क्स अधिक लड़कियों की समस्या होती है। स्ट्रेच मार्क्स प्रैग्नेंसी के बाद भी हो सकते है। इनको दूर करने के लिए एलोवेरा जैल में विटामिन ई तेल मिलाकर लगाएं। इससे काफी फायदा होता है।
3. मुंहासे
मुंहासों की समस्या अधिकतर लोगों को होती है। एलोवेरा जैल को लगाने से मुंहासे और त्वचा पर पड़े दाग आसानी से साफ हो जाते है। इसके अलावा इससे सूजन भी ठीक हो जाती है।
4. सनबर्न
जिन लोगों की त्वचा पीली होती है, उन्हें सनबर्न ज्यादा होते हैं। एलोवेरा जैल का इस्तेमाल करने से सनबर्न दूर हो जाती है और त्वचा को ठंडक मिलती है।