18 APRTHURSDAY2024 7:16:40 PM
Nari

प्रिंसेस का रखना चाहते हैं Foreigner Theme Name, तो यहां से लें आइडिया

  • Updated: 23 Mar, 2018 01:57 PM
प्रिंसेस का रखना चाहते हैं Foreigner Theme Name, तो यहां से लें आइडिया

पेरेंट्स बेटी का जन्म होेते ही उनके नाम के बारे में सोचने लगते हैं। वह ऐसा नाम ढूंढते है जो रॉयल भी हो और उसका अर्थ भी खास हो। इसके लिए वह इंटरेनट का सहारा लेते हैं। कई बार वह रॉयल नाम तो रख ही लेते हैं लेकिन उसका मतलब कुछ खास नही होता। आज हम आपको ऐसे नाम बताने जा रहे हैं जो यूनिक होने के साथ अर्थपूर्ण भी होगें और आपकी बेटी के लिए परफैक्ट भी होगें।

1. एडेला(Adela)
 एडेला बहुत ही फेमस नाम है। इसका अर्थ है महान और शांत।

2. एल्बर्टीन(Albertine)
लड़कियों के लिए एल्बर्टीन जर्मनी नाम है। इसका अर्थ महान और बुद्धिमान है।

3. एलेक्जेंड्रा(Alexandra)
एलेक्जेंड्रा रॉयल नाम है जिसका मतलब है 'पुरुषों का रक्षक'।

4. अनास्तासिया(Anastasia)
अनास्तासिया बहुत ही खूबसूरत रॉयल नाम है इसका अर्थ है 'पुनरुत्थान'।

5. ऐनी(Anne)
ऐनी एक रॉयल फेवरट् नाम है। ऐनी हिब्रू नाम का अर्थ है 'एहसान' या 'अनुग्रह'।

6. बीट्राइस(Beatrice)
बीट्राइस नाम का लैटिन में अर्थ है 'आनन्द की घंटी'।

7. बेरेनिस(Berenice)
बेरेनिस बहुत ही अच्छा ग्रीक नाम है। जिसका मतलब है ' एक जो जीत लाता है'।

8. कैमिला
इस नाम का अर्थ 'स्वतंत्र जन्म' है।

9. कैरोलीन(Caroline)
यह इटालियन नाम है। जिसका मतलब 'मजबूत' है।

10. कैथरीन(Catherine)
कैथरीन फ्रांसीसी नाम है जो शुद्ध और स्पष्ट का प्रतीक है।

11. चार्लेन(Charlene)
चार्लेन का अर्थ है 'पूर्ण विकसित'।

12. क्रिस्टिना(Christina)
 यह नाम 'अभिनीत' या 'मसीह का अनुयायी' माना गया है।

13. कलेमेंटाइन(Clementine)
कलेमेंटाइन माइल्ड और कोमल नाम है। यह नारंगी फल का नाम भी है।

14. डायना(Diana)
यह आपकी राजकुमारी के लिए शाही नाम है। इंडो-यूरोपियन भाषा में इस नाम का अर्थ 'स्वर्गीय, दिव्य' है।

15. एलेनोर(Eleanor)
एलेनोर नाम 'उज्ज्वल' का प्रतीक है।

16. एलिजाबेथ(Elizabeth)
यह नाम एलिशीवा शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है 'ईश्वर की शपथ'

17. फियोना(Fiona)
फियोना का मतलब है 'निष्पक्ष, सफेद'।

18. गैब्रिएला(Gabriella)
गैब्रिएला इटालियन नाम है जो 'ईश्वर की स्त्री' का प्रतीक है।

19. हेलेना(Helena)
हेलेना नाम 'प्रकाश, मशाल या उज्ज्वल' का प्रतीक है।

20. इसाबेला(Isabella)
इस नाम का अर्थ 'भगवान के लिए समर्पित' होना है।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News