25 APRTHURSDAY2024 1:15:13 PM
Nari

विदेश में बने ये खूबसूरत रेस्टोरेंट्स

  • Updated: 12 Jan, 2017 05:38 PM
विदेश में बने ये खूबसूरत रेस्टोरेंट्स

ट्रैवलिंगः लोग अपने बिजी लाइफस्टाइल से कुछ समय निकालकर अपने परिवार के साथ घूमने जाते हैं। कहीं बाहर जाकर अक्सर लोग एक अच्छे रेस्टोरेंट ढूंढते हैं जहां का खाना स्वादिष्ट हो। वहीं, कई लोग प्रकृति की खूबसूरती देखने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाते है। भारत में कई एेसी जगहें हैं जहां जाकर आप प्रकृति की खूबसूरती का नजारा ले सकते है। आज हम आपको कुछ एेसे रेस्टोरेंट्स के बारे में बताने जा रहे है जहां आपको यह दोनों चीेजें मिलेगी। हम एेसे रेस्टोरेंट्स की बात कर रहे हैं जहां आपको खाना तो स्वादिष्ट मिलेगा ही साथ में प्रकृति खूबसूरती का नजारा भी ले सकते है।

अगर आप विदेश घूमने जा रहे है तो एक बार इन रेस्टोरेंट में जरूर जाएं। यह रेस्टोरेंट स्पेन, कनाडा, वाशिंगटन, फ्रांस, ग्रीस, हॉगकॉग और थाईलैंड में बने हुए है। अपने स्वादिष्ट खाने और खूबसूरती के लिए ये रेस्टोरेंट्स काफी मशहूर है। लोग यहां जाकर खूब एन्जॉय करते हैं। आप भी अपने परिवार के साथ यहां जाकर अच्छा समय बिता सकते है। आज हम आपको इस रेस्टोरेंट्स की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे है। आप इन तस्वीरों को देखकर अपने आपको यहां जाने से रोक नहीं पाएगे।

1. Le Grand Canyon du Verdon in Aiguines, France
फ्रांस का यह रेस्टोरेंट पहाड़ों के बीच में बना हुुआ है। यहां का नजारा किसी जन्नत से कम नहीं। इस रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाने का स्वाद ही कुछ अलग है। 

2. 360 Restaurant at the CN Tower in Toronto, Canada
कनाडा में बने इस रेस्टोरेंट रात का नजारा देखने योग्य है। चारों तरह रोशनी ही रोशनी होती है। लोग यहां खाना खाने कम से ज्यादा यहां का खूबसूरती देखने आते हैं। 

3. Caldera in Santorini, Greece
ग्रीस में बने इस रेस्टोरेंट के आस-पास आईलैंड है। यहां खाना खाने के साथ प्रकृति का नजारा भी ले सकते है। 

4. Tosca in Kowloon, Hong Kong
हॉगकॉग में बना यह रेस्टोरेंट देखने में बहुत ही खूबसूरत है। यहां का खाना भी बहुत स्वादिष्ट होता है। अधिकतर लोग यहां जाना पसंद करते हैं। 

5. Ithaa Undersea Restaurant in Rangali Island, Maldives 
यह रेस्टोरेंट मालदीव में बना है। समुद्र के बीच में बना यह रेस्टोरेंट बहुत ही खूबसूरत है। यह रेस्टोरेंट पर्यटकों का मनपसंद जगह हैं। 

Related News