20 APRSATURDAY2024 12:09:54 AM
Nari

किसी जन्नत से कम नहीं है यह जगह

  • Updated: 30 Dec, 2016 05:23 PM
किसी जन्नत से कम नहीं है यह जगह

ट्रैवलिंगः साल का आखिरी महीना यानि दिसंबर चल रहा है। इस महीने में बहुत ठंड होती है और बच्चों को छुट्टियां भी होती है। एेसे में लोग दिसंबर के महीने में कही बाहर घूमने जाते हैं और ठंड का भरपूर मजा लेते हैं। अगर आप भी सोच रहे है कि साल के आखिरी दिनों में कौन सी जगह जाएं तो इसके लिए लॉफ्टन बैस्ट है। यहां जाकर आप छुट्टियों को खूब एन्जॉय कर सकते है। 

लॉफ्टन नॉर्व यूरोप में स्थित है। इसे पृथ्वी का दूसरा स्वर्ग कहा जाता है। यहां की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां के नज़ारों को देखकर एेसा प्रतीत होता है कि यह कोई कल्पना है लेकिन ऐसा नहीं है। लॉफ्टन की सुंदरता आपकी कल्पना से भी परे है। यहां पर जाने के बाद वापिस आने का मन नहीं करता। यहां पर कई पानी के झरने हैं। इसके अलावा एेसे मनोरम दृश्य हैं जो शायद ही कहीं और देखने को मिलेगे। आज हम आपको लॉफ्टन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाने जा रहे है जिन्हें देखकर आप वहां जाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। 
 

Related News