20 APRSATURDAY2024 6:36:40 AM
Nari

विश्व के खूबसूरत चर्च, अपनी वास्तुकला के लिए है दुनियाभर में मशहूर

  • Updated: 01 Sep, 2017 11:50 AM
विश्व के खूबसूरत चर्च, अपनी वास्तुकला के लिए है दुनियाभर में मशहूर

भारत में कई धर्मों के लोग रहते हैं। सबके अपने-अपने मंदिर,मस्जिद , गुरूद्वारे और चर्च होते हैं। अगर चर्च की बात करें दुनिया के हर कोने में कोई न कोई चर्च होता ही है। जिनमें केवल ईसाईयों के साथ-साथ हिंदू, मुस्लिम सभी पूरी श्रर्द्धा से जाते है। आज हम आपको दुनिया के सबसे खूबसूरत चर्च के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप भी घूमने जा सकते है। 

 

- सग्रडा फमिलिअ (बार्सिलोना, स्पेन)

PunjabKesari

यह चर्च स्पेन के सबसे बड़े चर्चों में से एक है। जिसका निर्माण 1882 में किया गया। 7 नवंबर 2010 को इसे पूरी तरह ओपन कर दिया गया। अपनी खूबसूरती की वजह से यह चर्च यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया गया है। 

- हागिया सोफिया (इस्तांबुल, तुर्की)

PunjabKesari

हागिया सोफिया दुनिया के प्राचीन चर्च में से एक है। यह इस्तांबुल का एक संग्राहलय है, जिसे चर्च के रूप में जाना जाता है। इस चर्च में आपको बीजान्टिन वास्तुकला का बेहतरीन नमूना देखने को मिलेगा। जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। 

- सेंट मार्क बासीलीक ( वेनिस, इटली)

PunjabKesari

यह चर्च वेनिस शहर की पहचान के रूप में जाना जाता है  जिसका निर्माण वर्ष 1650 में किया गया था। यह चर्च प्राचीन और प्रसिद्ध होने के साथ ही बेहद खूबसूरत भी है।

- चर्च ऑफ द नेटिविटी (बेथलेहेम, पलेस्तीनिअन टेरिटरीज)

यह चर्च विशाल और सुंदर होने के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध है क्योंकि इसी जगह को यीशु की जन्मस्थली माना जाता है। 


 

Related News