25 APRTHURSDAY2024 2:26:56 AM
Nari

हर बच्चे के लिए बैस्ट हैं ये Toys

  • Updated: 27 Apr, 2017 02:18 PM
हर बच्चे के लिए बैस्ट हैं ये Toys

पंजाब केसरी(पेरेटिंग)- बच्चों के लिए खिलौने उनके खास दोस्तों से कम नहीं हैं। इससे बच्चों की खशियां और भावनाएं जुड़ी होती हैं। ऐसा नहीं है कि बच्चे खिलौनों के साथ सिर्फ खेलते हैं,वह इनसे बहुत कुछ सीखते भी हैं। कुछ लोग कहते हैं कि खिलौने सिर्फ छोटे बच्चों के खेलने के लिए ही होते हैं लेकिन बड़े बच्चों के लिए भी खिलौने अहम भूमिका निभाते हैं। 
 

1. ब्लॉक वाले खिलौने
ब्लॉक हर उम्र के बच्चों के लिए बहुत अच्छे हैं। इससे तरह-तरह की क्रिएटीविटी,रंगों के नाम,चीजों के जोड़कर कार बनाना,गेंद मशीन और न जानें कितनी तरह की चीजें इससे बनाई जा सकती हैं। 

2.पेटिंग और आर्ट
बच्चे के पास कुछ करने के लिए न हो तो वह जल्दी ही बोर हो जाते हैं। बच्चों को खुश करने के लिए आप उन्हें पेंटिंग करने का सामान दे सकते हैं। कलर,पेंट,पेपर,टेप,ब्रश के साथ बच्चें को दें और फिर देखें वह किस तरह इनमें अपने सपनों के रंग भरते हैं।  

3. कार
कार,बाइक,हवाई जहाज बच्चों के पसंदीदा खिलौने है। जरूरी नहीं कि इनके साथ बड़े बच्चे ही खेल सकते हैं। इस तरह के खिलौनों के साथ खेलकर हर उम्र के बच्चे बहुत खुश होते हैं। 

4. पजल्स गेम
पजल्स गेम बच्चों के दिमागी विकास के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे खेलने में बहुत मजा आता है। यह फन के साथ अच्छी सीख भी देती है। 
 

5. म्यूजिकल खिलौने
बच्चे म्यूजिक के बहुत दीवाने होते हैं। बच्चो को प्यानो,छोटा ड्रम,गिटार खेलने के लिए दें। इससे बच्चे का मनोरंजन भी हो जाएगा और म्यूजिक में दिलचस्पी भी होने लगेगी।  

Related News