19 APRFRIDAY2024 11:45:31 AM
Nari

घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी के लिए इस दिशा में लगाएं Basil Plant

  • Updated: 15 Nov, 2017 05:29 PM
घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी के लिए इस दिशा में लगाएं Basil Plant

हर कोई अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाता है लेकिन गलत जगहें पर इस पौधे को लगाने से घर में नाकारत्मक प्रभाव पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार तुलसी को सही दिशा में लगाने पर घर में खुशहाली बनी रहती है। आज हम आपको बताएंगे कि घर की किस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि और पोजिटिव एनर्जी का वास होता है।
 

इस दिशा में लगाए तुलसी
-
वास्तु के अनुसार तुलसी को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसे घर को धन लाभ होने के साथ सुख-समृद्धि बनी रहती है।

-तुलसी के पौधे को हमेशा कच्ची मिट्टी में लगाना चाहिए। अगर घर में कच्ची जमीन न हो तो गमले में कच्ची मिट्टी डाल कर तुलसी का पौधा लगाए।

-हिंदू धर्म के अनुसार तुलसी को देवी का अवतार माने जाने के कारण इसे सही दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।

-तुलसी केे पौधे को हमेशा ऐसी जगहें पर रखें जहां उस पर धूप पड़ती रहें। इससे घर में लड़ाई झगड़े नहीं होते।

PunjabKesari

-भूलकर भी तुलसी को दक्षिण दिशा में ना लगाए। इससे घर में कलेश और धन हानि होने लगती है।

-इसके अलावा तुलसी को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। इससे घर में दलिद्रता का वास होता है।

-घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए तुलसी के पौधे किचन या ड्राइंग रूम में रखें।

-इसे के बाद महीने में एक बार जरूर इसकी खराब पत्तियों को छांटते रहें। इससे पौधा भी खराब नहीं होता और यह घर में लगा हुआ अच्छा भी लगता है।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News