25 APRTHURSDAY2024 11:34:04 PM
Nari

डायबिटीज और मोटापे का इलाज है जौ, इस तरह बनाकर पीएं इसका पानी

  • Updated: 26 May, 2018 03:50 PM
डायबिटीज और मोटापे का इलाज है जौ, इस तरह बनाकर पीएं इसका पानी

जौ में एमिनो एसिड, डाइटरी फाइबर,बीटा ग्लूकोज, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, विटामिन बी कॉम्पलेक्स, मैग्नीज, मैग्नीशियम, सेलेनियम, जिंक, प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स पाएं जाते है जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसके साथ ही जौ के आटे को गेहूं से ज्यादा हैल्दी माना जाता है। इसको खाने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है। जरूरी नहीं है कि जौ की रोटी बनाकर ही खाई जाए। आप चाहे तो इसका पानी बना कर भी पी सकते हैं। इसको पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आज हम आपको जौ का पानी बनाने की विधि और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं कैसे हैल्दी जौ का पानी बनाया जा सकता है। 

 

जौ का पानी बनाने के लिए सामान

 

PunjabKesari

1. 6 कप पानी
2. 2 नींबू
3. आधा कप शहद 
4. तीन चौथाई कप जौ

 

पानी बनाने की विधि

 

सबसे पहले जौ को अच्छे से धो लें। फिर इसको साफ बर्तन में रखे दें। अब इसमें  6 कप पानी मिलाएं। इन दोनों को 15-20 मिनट तक गैस पर पकने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से छानकर पानी को अलग कर लें और जौ अलग। फिर जौ के पानी में नींबू और शहद मिलाएं। अब इस तैयार मिश्रण को किसी बोतल में भर लें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद आप इसे जरूरत अनुसार पी सकते हैं।

 

जौ का पानी पीने के फायदे

 

1. डायबिटीज करे कंट्रोल 
बूढ़े लोग ही नहीं आजकल बच्चे भी डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए वह कई तरह की मेडिसिन और तरीकों को अपनाते हैं मगर उससे भी कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप जौ का पानी पीना फायदेमंद होता है। जौ में बीटा- ग्लूकोज और इंसुलिन होता है। जो ब्लड में शुगर लेवल की मात्रा को कंट्रोल करने में सहायक होता है। 

 


2. पाचन करे दुरुस्त
जौ में भरपूर मात्रा में डाइजेस्टिव फाइबर होता है जो खाने को पचाने में सहायक होता है। जिन लोगों को पेटे से संबंधित समस्याएं रहती हैं उनको रोजाना जौ वाली पानी पीना चाहिए। इस ड्रिंक को पीने से शरीर में मौजूद गंदगी यानि टॉक्सिन्स भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

 


3. कोलेस्ट्रॉल को करे कम
एक शौध में पाया गया है कि जौ शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने का काम करता है। जब शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो व्यक्ति को कभी दिल से संबंधित समस्याएं नहीं होती। 

 


4. वजन घटाना
जौ में एेसे गुण पाए जाते हैं जो वजन को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से पेट भरा-भरा सा महसूस होता है। जल्द भूख नहीं लगती, जिससे ऑवर इटिंग नहीं होती। इसके साथ ही जौ के पानी से पाचन तंत्र अच्छा रहता है। मेटाबॉलिज्म तेज होने से वजन जल्दी से कम होता है।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News