19 APRFRIDAY2024 5:43:24 PM
Nari

बालूशाही मिठाई

  • Updated: 24 Oct, 2016 02:54 PM
बालूशाही मिठाई

दिवाली आने को कुछ ही दिन बाकी हैं। इन दिनों में घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा ही रहता है। आज हम आपको बालूशाही मिठाई बनाने की विधि बताने जा रहे है। इसे आप मेहमानों के आगे भी परोस सकते है। तो आइए जानें इसे बनाने की विधि...


सामग्री

- 250 ग्राम मैदा
- 50 ग्राम घी
- 100 ग्राम डालडा
- 1/4 पकाने वाला सोडा


चाशनी के लिए 

- 3/4 चीनी
- 2 कप पानी
- 4 बड़े चम्मच दूध
- 1/4 छोटा चम्मत इलायची पाऊडर
- 1 चुटकी कपूर (खाने वाला)


विधि

1. सबसे पहले मैदे को छान लें और किनारे रखें। अब एक बरतन में डालडा, सोडा और घी डाल कर 10 मिनट अच्छी तरह से मसल लें। फिर इसमें मैदा मिलाकर हाथों से दुबारा मसलें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए मुलायम आटा गूथें।

2. अब आटे को कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद आटे के छोटे-छोटे साइज के बॉल बनाएं। इसे बीच में दबाकर चपटा कर दें। 

3. अब सीरप तैयार करने के लिए एक पैन में पानी और चीनी मिलाकर उबालें फिर उसमें थोड़ा सा दूध मिलाइए। इससे शक्कर में जमी हुई गंदगी बाहर निकलेगी। उसे कड़छी से निकाल लीजिए। 

4. अब सीरप को उबालिए। जब यह गाढ़ा होना शुरू हो जाए तब इसमें इलायची पाउडर और करूर मिक्स करें। 

5. अब एक कढाही में तेल गर्म करें। उसमें 4-5 बालुशाही डालकर फ्राई करें। इसे दोनों और से पकाएं। 

6. अब इन्हें चाश्नी में डालें और उसमें 5-7 मिनट तक रखें। फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। बालुशाही तैयार है। इसे घिसे नारियल से गार्निश करके सर्व करें। 
 

Related News