24 APRWEDNESDAY2024 10:38:15 PM
Nari

कपड़े छोड़ देते हैं रंग तो करें ये उपाय

  • Updated: 11 Mar, 2017 09:38 AM
कपड़े छोड़ देते हैं रंग तो करें ये उपाय

रंगीन कपड़ों की देखभाल : कई बार कपड़ों को धोते हुए सावधानी रखने पर भी उनके रंग खराब हो जाते हैं। डार्क, बोल्‍ड और ब्‍लैक कलर के कपड़ों का रंग ज्‍यादा जल्‍दी निकलता है। फिरोजी और हरे रंग के कपड़ों से भी रंग अवश्‍य निकलता है, इसलिए ऐसे रंग के कपड़ों को अलग ही धुलना चाहिए। अक्सर इस बात का डर रहता है कि आपके पसंदीदा और कीमती कपड़े कहीं खराब न हो जाए। कपड़ों के रंग को जैसा का तैसा बनाएं रखने के लिए कई तरीके होते हैं और आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप उनके रंग को फेड होने से बचा सकते हैं।  बार-बार कपडों का रंग हो रहा है फेड तो अपनाएं ये टिप्स


1. सिरका में डुबोना
गहरे रंग के कपड़ों को धोते हुए उन्हें डिटरजेंट की जगह सिरके में भिगो दें। इससे उनकी चमक बनी रहती है और उनका रंग भी नहीं निकलेगा। 


2. धूप से बचाएं
अगर आपके कपड़े बहुत नाजुक फैब्रिक के हैं तो उन्हें धूप में न सुखाएं। अगर सुखाना ही हो तो उल्टा करके सुखाएं। इससे कपड़ों पर सीधे धूप नहीं पड़ती है और उनके रंग हमेशा वैसे ही बने रहते हैं।


3. अलग-अलग धोएं
 हल्के और डार्क रंग के कपड़ों को अलग-अलग धोएं। इन्हें कभी भी मशीन में धोने के लिए इकट्ठा न डालें। इससे कपड़ों पर एक-दूसरे का रंग नहीं लगता और उनकी चमक भी बरकरार रहती है।


4. ठंडे पानी में ही धुलें
गहरे रंग के कपड़े जिनके रंग निकलने का डर बना रहता है उन्हें कभी भी गर्म या गुनगुने पानी में न धोएं। इससे उनकी चमक चली जाती है और रंग भी उतर जाता है। कपड़ों को हमेशा ठंडे पानी में ही धुलें।


5. सुखाने का तरीका
कपड़ों को सुखाने का तरीका यदि सही न हो तो भी उनके रंग फेंट हो जाते हैं। कपड़ों का सही तरीके से पानी निचोड़ने के बाद फटकार लें और उल्‍टा करके सही से तार पर डालें। इससे उनमें एकसमान हवा लगती है और वो सूख जाते हैं।
 

Related News